Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    इंतजार होगा खत्म! Top Gun 3 में जल्द दिखेगा Tom Cruise का खतरनाक एक्शन, 'लेफ्टिनेंट जेक' ने दिया बड़ा अपडेट

    Updated: Tue, 23 Jul 2024 07:02 PM (IST)

    Twisters की सफलता का आनंद ले रहे अभिनेता ग्लेन पॉवेल (Glen Powell) ने अपने चाहने वालों को एक अपडेट के साथ और खुश कर दिया है। हॉलीवुड की मच अवेटेड फिल् ...और पढ़ें

    टॉप गन 3 को लेकर ग्लेन पॉवेल ने दिया बड़ा अपडेट। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    टॉप गन 3 को लेकर ग्लेन पॉवेल ने दिया बड़ा अपडेट। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. ट्विस्टर्स की सफलता का लुत्फ उठा रहे ग्लेन पॉवेल
    2. ग्लेन पॉवेल फिर से टॉप गन 3 में मचाएंगे धमाल
    3. टॉप गन 3 को लेकर ग्लेन पॉवेल ने दिया बड़ा अपडेट

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 1986 की दुनियाभर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म 'टॉप गन' (Top Gun) को लेकर क्रेज आज भी खत्म नहीं हुआ है। इस एक्शन थ्रिलर का सीक्वल 36 साल बाद 2022 में रिलीज हुआ था, जो तगड़ी कमाई के साथ दर्शकों के दिलों पर छा गया था। अब इंतजार फ्रेंचाइजी के तीसरे पार्ट का है।  

    टॉम क्रूज (Tom Cruise) स्टारर 'टॉप गन 3' को लेकर कुछ महीने पहले खबर आई थी कि फिल्म की स्क्रिप्टिंग पर काम चल रहा है। यह तो तय था कि टॉम क्रूज ही 'मेवरिक' बनकर धमाल मचाएंगे, लेकिन बाकी स्टार कास्ट को लेकर डिटेल्स नहीं आई थीं। हाल ही में, 'टॉप गन 2' में लेफ्टिनेंट जेक का किरदार निभा चुके ग्लेन पॉवेल (Glen Powell) ने अपनी वापसी पर मुहर लगा दी है।  

    टॉप गन 3 पर बोले ग्लेन पॉवेल

    ग्लेन पॉवेल ने हैप्‍पी सैड कन्‍फ्यूज्‍ड पॉडकास्ट पर 'टॉप गन 3' को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। उन्होंने बताया है कि 'टॉप गन' फ्रेंचाइजी का तीसरा पार्ट आ रहा है। प्री-प्रोडक्शन काम कब शुरू होगा, इसकी तारीख भी तय हो गई है। अभिनेता ने कहा, "मेरे पास एक डेट है।" हालांकि, ग्लेन ने फिल्म को लेकर ज्यादा जानकारी देने से साफ मना कर दिया।

    यह भी पढ़ें- रिलीज के और करीब पहुंची Superman, डायरेक्टर James Gunn ने फिल्म को लेकर दिया बड़ा अपडेट

    Glen and Tom Cruise

    ग्लेन पॉवेल ने 'टॉप गन' के पहले पार्ट में भले ही न हो, लेकिन उन्होंने सीक्वल में लेफ्टिनेंट जेक की भूमिका से दर्शकों का दिल जीत लिया था। टॉम क्रूज 38 साल से इस फ्रेंचाइजी से जुड़े हुए हैं। साल 2022 में आई एविएशन ड्रामा 'टॉप गन 2' में 60 साल की उम्र में टॉम ने 'मेवरिक' बनकर एक्शन दिखाया था। 

    खबरें और भी

    ग्लेन की ट्विस्टर्स का जलवा

    ग्लेन पॉवेल इन दिनों अपनी हालिया फिल्म 'ट्विस्टर्स' को लेकर चर्चा में हैं। डिजास्टर ड्रामा 19 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म दुनियाभर में खूब नोट छाप रही है। ग्लेन ने मूवी में टायलर ओवेन्स का किरदार निभाया है। इस फिल्म में डेजी एडगर-जोन्स, एंथनी रामोस, ब्रैंडन पेरिया, मौरा टियरनी और साशा लेन जैसे अन्य कलाकार भी हैं।

    यह भी पढ़ें- पहले दिन छप्परफाड़ होगी Deadpool And Wolverine की कमाई? एडवांस बुकिंग से ही मचा दिया तहलका