विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 12, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

The Royals Review: महाराजा के नाम पर मेकर्स का तमाशा, द रॉयल देखते ही बोलेंगे Zeenat Aman के साथ ये क्यों किया?

Published: Mon, 12 May 2025 01:57 PM (IST)Updated: Mon, 12 May 2025 01:58 PM (IST)

भूमि पेडनेकर ईशान खट्टर-जीनत अमान स्टारर द रॉयल्स फाइनली ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो चुकी है। 8 एपिसोड की ये ...और पढ़ें

कैसी है ईशान खट्टर और भूमि पेडनेकर की द रॉयल्स/ फोटो- Instagram
कैसी है ईशान खट्टर और भूमि पेडनेकर की द रॉयल्स/ फोटो- Instagram

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। ओटीटी या फिर सिल्वर स्क्रीन राजा-महाराजाओं और उनके शाही अंदाज की झलकियां हम कई सीरीज और फिल्मों में देख चुके हैं। 2 मई को निम्रत कौर और रिद्धि डोगरा स्टारर 'कुल' रिलीज हुई थी, ये सीरीज एक रॉयल परिवार की कहानी थी। इस सीरीज के बाद अब हाल ही में ईशान खट्टर और भूमि पेडनेकर भी राजा-महाराजा और आम आदमी को एक-दूसरे से जोड़ती हुई कहानी लेकर आए, जिसका टाइटल था 'द रॉयल्स' जो हाल ही में नेटफ्लिक्स (Netflix) पर 9 मई 2025 को रिलीज हो चुकी है। 

इस वेब सीरीज में एक साथ कई ऐसे कलाकार नजर आए, जिन्हें एक्टिंग में महारत हासिल है। 8 एपिसोड वाली 'द रॉयल्स' आपने अभी तक नहीं देखी है, तो क्या नेटफ्लिक्स पर इसे देखने के लिए 6 से 7 घंटे निकालना वर्थ होगा या नहीं, यहां पर पढ़ें वेब सीरीज का रिव्यू: 

क्या है द रॉयल्स की कहानी? 

इस वेब सीरीज की शुरुआत होती है सोफिया शेखर(भूमि पेडनेकर) जो एक एम्बिशियस लड़की है और अपनी कंपनी रॉयल और बीबी को टॉप पोजीशन पर पहुंचाने के लिए एड़ी से चोटी का दम लगा देती है। वह श्रीलंका के समुद्र के पास रनिंग करते हुए सोचती है कि अपनी कंपनी को टॉप पोजीशन पर कैसे लेकर आए, तभी उसे ये कहकर रोक दिया जाता है कि एक VIP पर घोड़े पर फोटोशूट चल रहा है। जहां अविराज (ईशान खट्टर) से वह पहली बार टकराती है। 

यह भी पढ़ें: The Royals देख ली तो बिल्कुल भी मिस न करें Ishaan Khatter की ये फिल्में-सीरीज, विदेशों में भी मचाया है हुड़दंग

इसके बाद कहानी आगे बढ़ती है और दोनों सेम क्लब में होते हैं, जहां सोफिया अपने नाना-नानी से बात करती है, लेकिन पीछे खड़े अविराज और उसके दोस्तों के शोरगुल में उसे कुछ सुनाई नहीं देता है। वह उन्हें जाकर ताने वाले अंदाज में कुछ कहती है और फिर अविराज उससे इम्प्रेस हो जाता है और दोनों वन नाइट स्टैंड के हिसाब से एक रूम में चले जाते हैं, लेकिन दोनों का झगड़ा हो जाता है। जहां दोनों को एक-दूसरे के बारे में ज्यादा कुछ नहीं पता होता। 

the royals review

Photo Credit- Youtube

इसके बाद दोनों की तीसरी मुलाकात होती है, मोरपुर(राजस्थान) में, जहां सोफिया को ये पता लगता है कि अविराज असल जिंदगी में एक महाराजा है। दरअसल सोफिया अपने पार्टनर और एक्स ब्वॉयफ्रेंड कुणाल के साथ अपनी रॉयल एंड बीबी कंपनी को ऊपर ले जाने के लिए एक प्लान बनाती है, जिसमें एक आम इंसान को रॉयल परिवार के साथ कुछ दिन बिताने का मौका मिलेगा। वह कई रॉयल लोगों परिवारों से मिलती है, लेकिन सभी की कोई न कोई शर्त होती है। इस बीच ही अविराज के रॉयल परिवार की कहानी अलग चल रही है, जहां सभी के सामने उनके वकील महाराज (मिलिंद सोमन) के निधन के बाद विल पढ़ते हैं, जिसमें हर किसी के नाम पर कुछ न कुछ होता है, लेकिन उनके बेटे और बेटी तब हैरान होते हैं, जब उन्हें ये पता चलता है कि पिता उन्हें कोई रॉयल खजाना नहीं, बल्कि कंगाल बनाकर मरे हैं और तो और वह उनके सिर पर कर्जा छोड़कर गए हैं। अपनी शानों शौकत को बरकरार रखने के लिए ,मोरपुर की महारानी (साक्षी तंवर) कुछ भी करने को तैयार है। 

सोफिया और अविराज की कहानी तब जुड़ती है, जब दिग्विजय ( विहान सामत) रॉयल एंड बीबी के ऑफर को स्वीकार कर लेते हैं, जिनसे मोरपुर के महाराजा को पैसा भी मिलता है और लोग भी। हालांकि, इस चलती कहानी के बीच सोफिया और अविराज की तू-तू मैं-मैं भी दिखाई गई है और धीरे-धीरे उनके बीच में प्यार होने लगता है। ऐसे में कैसे सोफिया अपने मिशन से भटकती है और क्या-क्या होता है उसके लिए आपको सीरीज देखनी होगी। 

the royals

Photo Credit- Youtube

सीरीज देखकर पूछने लगेंगे ये सवाल 

चूंकि ये एक फिक्शन कहानी है, लेकिन फिर भी भारत में राजा-महाराजा का एक अलग रुतबा रहा है। ऐसे में मोरपुर के महाराजा होकर ईशान का बात-बात पर शर्टलेस होना और खुलेआम शराब पीना और अपनी रियासत को भूलना किसी भी राजा को शोभा नहीं देता। उनकी एक बहन है जो बोलती तो बहुत है, भाई उससे ओपन है, फिर भी वह बहुत ही अंदर ही अंदर घुटती है। आम तौर पर जब छोटे भाई के हाथ में साम्राज्य नहीं आता, तो वह बागी हो जाता है और भाई के खिलाफ षड्यंत्र रचता है, लेकिन यहां पर भाई को बुरा तो लग रहा है, लेकिन वह कुछ नहीं करता। 

ओवरऑल इस सीरीज की कहानी काफी घिचपिच है। इतने सारे कैरेक्टर को एक साथ सीरीज में लाने के कारण मेकर्स किसी की कहानी को भी नहीं समझा पाए। महारानी (साक्षी तंवर) की शादी एक गे के साथ होती है, लेकिन वह कभी एक महाराजा और कभी बॉम्बे में रहने वाले सुपरस्टार के साथ अफेयर करती है, अजीबो-गरीब रॉयल परिवार की ये कहानी और भूमि पेडनेकर की एंट्री आपका सिर दर्द कर देगी। । न तो 'द रॉयल्स' की स्टोरी लाइन अच्छी है और न ही स्क्रिप्ट मजबूत है। ओवरऑल इस सीरीज को तभी देखिए जब आपके पास कुछ और देखने को न हो। 

 'द रॉयल्स' में सितारों ने कैसा किया है काम? 

द रॉयल्स की स्टारकास्ट की बात करें तो, इस सीरीज में एक्टर्स की लिस्ट ने तो मल्टीस्टारकास्ट के मामले में अक्षय कुमार की फिल्म का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। ईशान खट्टर जो एक बेहतरीन अभिनेता है, महाराजा का ना तो लुक ला पाए और न ही उनके बोलने का लहजा पकड़ पाए। भूमि पेडनेकर सीरीज में चाहती क्या हैं, यही सबसे बड़ा सवाल है। इमोशनल सीन को तो उन्होंने पकड़ा है, लेकिन इंटीमेट और फनी सीन में वह खुद बहुत फनी लगी हैं। 

इसके अलावा साक्षी तंवर जो 'दंगल' जैसी फिल्म में नजर आई हैं, कहानी उनके इर्द-गिर्द है, लेकिन किरदार में काफी ओवरएक्टिंग है। निर्देशक ने सबसे ज्यादा नाइंसाफी तो जीनत अमान के साथ की है, जो एक पावरफुल एक्टर हैं, लेकिन उनके किरदार को सीरीज 'द रॉयल' में बिल्कुल कॉमेडी बना दिया गया है, जहां वो सिर्फ बीच-बीच में छोटे-छोटे डायलॉग बोलती हैं। 

यह भी पढ़ें: Lisa Mishra ने जीनत अमान के साथ काम करने के अनुभव को बताया सपने का पूरा होना, कहा- 'उनका चेहरा नहीं भूल सकती'

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।