यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Khatron Ke Khiladi 14: शालीन भनोट के बाद ये तीन खिलाड़ी हुए घायल, घोड़े ने 'अनुपमा' के तोषू की कर दी ऐसी हालत
Khatron Ke Khiladi 14 की शूटिंग रोमानिया में चल रही है। भले ही शो ऑन-एयर नहीं हुआ है लेकिन अपडेट्स सोशल मीडिया पर आ रहे हैं। कुछ समय पहले शूटिंग के दौ ...और पढ़ें

HighLights
- शालीन भनोट के बाद घायल हुए तीन खिलाड़ी
- एक खिलाड़ी का घोड़े ने किया बुरा हाल
- खतरों के खिलाड़ी 14 से घायल खिलाड़ियों की झलक वायरल
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। खतरों से खेलना हर किसी के बस की बात नहीं है। रोहित शेट्टी के स्टंट बेस्ड रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' में टीवी और बॉलीवुड के कई बड़े धुरंधर आ चुके हैं, लेकिन खतरों का सामना कम ही लोग कर पाते हैं। कई बार स्टंट के चलते खिलाड़ियों को चोट भी आ जाती है।
इन दिनों खतरों के खिलाड़ी के 14वें सीजन (Khatron Ke Khiladi 14) की शूटिंग हो रही है। रोमानिया में सभी खिलाड़ी रोहित शेट्टी के द्वारा बताये गये खतरनाक स्टंट कर रहे हैं। इस बीच कुछ को चोटें भी आई हैं। हाल ही में, शालीन भनोट (Shalin Bhanot) को एक स्टंट के दौरान चोट आ गई थी। करीब 200 बिच्छुओं ने उनके शरीर पर डंक मारा था। अब तीन और खिलाड़ी भी बुरी तरह घायल हो गये है।
घोड़े ने अनुपमा के तोषू का किया बुरा हाल
शालीन भनोट के बाद अगले घायल होने वाले खिलाड़ी अनुपमा में तोषू का किरदार निभाने वाले अभिनेता आशीष महरोत्रा (Aashish Mehrotra) हैं। खतरों के खिलाड़ी से जुड़ी जानकारी देने वाले एक पेज ने अभिनेता की तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह अपने हाथ पर लगी चोट को दिखाते हुए नजर आ रहे हैं। इसके साथ बताया गया है कि वह होर्स स्टंट के दौरान घायल हुए हैं।
यह भी पढ़ें- Khatron Ke Khiladi 14 के सेट पर घायल हुए Shalin Bhanot, 200 से अधिक बिच्छुओं के काटने से चेहरे की हुई ऐसी हालत
टाइगर श्रॉफ की बहन भी हुईं घायल
आशीष महरोत्रा के अलावा टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा श्रॉफ (Krishna Shroff) भी घायल हो गई हैं। आशीष ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कृष्णा के साथ एक तस्वीर शेयर की है। फोटो में दोनों हाथ में लगी अपनी-अपनी चोट को फ्लॉन्ट कर रहे हैं। इसके साथ आशीष ने कैप्शन में लिखा, "इस पावर हसलर के साथ चोटों को फ्लेक्स करना। यह वाइब पसंद आ रही है।"
खबरें और भी
अभिषेक कुमार को भी आई चोट
तीसरे खिलाड़ी अभिषेक कुमार हैं, जिन्हें स्टंट की वजह से चोट आई है। अभिनेता ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अपने शरीर पर लगे चोट को दिखा रहे हैं। रोहित शेट्टी के शो में कितने खतरनाक स्टंट हो रहे हैं, ये इन खिलाड़ियों के चोट से साफ जाहिर हो रहा है।
मालूम हो कि खतरों के खिलाड़ी 14 अगले महीने से शुरू हो सकता है। कहा जा रहा है कि शो से अभी दो खिलाड़ियों का पत्ता साफ हो गया है। शिल्पा शिंदे और अदिति शर्मा के एविक्शन की खबर सामने आई है। हालांकि, अभी कन्फर्म नहीं हुआ है।