Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    समर्थ से ब्रेकअप के बाद ईशा को लेकर आपस में भिड़े मुनव्वर फारूकी-अभिषेक कुमार, पैसे की छीना-झपटी का वीडियो वायरल

    Updated: Sun, 19 May 2024 06:52 PM (IST)

    Bigg Boss 17 के घर में अभिषेक कुमार और मुनव्वर फारूकी ने शर्त लगाया था कि शो खत्म होने के बाद ईशा मालवीय (Isha Malviya Breakup With Samarth Jurel) समर ...और पढ़ें

    ईशा और समर्थ के चक्कर में भिड़े मुनव्वर और अभिषेक। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    ईशा और समर्थ के चक्कर में भिड़े मुनव्वर और अभिषेक। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. ईशा और समर्थ के ब्रेकअप पर अभिषेक-मुनव्वर ने ली चुटकी
    2. अभिषेक और मुनव्वर ने याद की बिग बॉस 17 की बात
    3. ईशा और समर्थ के चक्कर में अभिषेक और मुनव्वर के बीच हो गई बहस

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। ईशा मालवीय (Isha Malviya) और समर्थ जुरेल (Samarth Jurel) का ब्रेकअप हो गया है। बिग बॉस सीजन 17 (Bigg Boss 17) में ही अभिषेक कुमार (Abhishek Kumar) और मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui) ने शर्त लगा लिया था कि शो से निकलने के बाद ही ईशा, समर्थ को छोड़ देंगी और उनकी बात सच भी हो गई।

    बिग बॉस 17 खत्म होने के बाद ही ईशा मालवीय और समर्थ जुरेल के बीच दूरियों की खबर सामने आ गई थी। काफी कयास लगाने के बाद आखिरकार खुद समर्थ ने कबूल किया कि उनका ईशा से ब्रेकअप हो गया है। यही नहीं, उडारियां एक्टर ने एक्स गर्लफ्रेंड को मौकापरस्त भी कह दिया था। ईशा सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल भी हुईं। अब अभिषेक और मुनव्वर ने ईशा का मजाक उड़ाया है।

    अभिषेक और मुनव्वर ने लगाई थी शर्त

    मजाक ही नहीं, बल्कि मुनव्वर फारूकी और अभिषेक कुमार इसके चक्कर में आपस में लड़ भी पड़े। दरअसल, हुआ यूं कि दोनों के बीच शर्त जीतने की लड़ाई है। अभिषेक कहते हैं कि वह जीते हैं और मुनव्वर का कहना है कि वह जीते हैं। दोनों के बीच पैसो की छीना-झपटी भी हुई। 

    पैसों के लिए अभिषेक और मुनव्वर के बीच बहस

    मुनव्वर फारूकी ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो भी शेयर किया है। क्लिप में अभिषेक और मुनव्वर को पैसों की छीना-झपटी करते हुए देखा जा सकता है। शुरुआत अभिषेक से होती है जो कहते हैं, "मैं जीता हूं।" फिर मुनव्वर ने कहा कि वह जीते हैं। दोनों फैक्ट चेक करने के लिए कहते हैं। फिर अभिषेक कहते हैं कि उनकी तो उससे (ईशा) से बात भी है, जाकर बात करो उससे। वीडियो के कैप्शन में मुनव्वर ने लिखा, "शर्त कौन जीता?"

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Isha Malviya से ब्रेकअप के बाद परेशान समर्थ जुरेल ने अभिषेक कुमार को किया था मैसेज, सामने से मिला ये जवाब

    बता दें कि समर्थ जुरेल को डेट करने से पहले ईशा मालवीय ने अभिषेक कुमार को डेट किया था। मगर बाद में ब्रेकअप कर लिया था। जब वह शो में आई थीं, तब उन्होंने अभिषेक से कहा था कि उनका कोई ब्वॉयफ्रेंड नहीं है, लेकिन बाद में समर्थ की सरप्राइज एंट्री हुई। 

    यह भी पढ़ें- ब्रेकअप के बाद Samarth Jurel को लेकर ये क्या बोल गईं Isha Malviya, जानकर आपको भी लगेगा तगड़ा झटका