यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
KKK 14 में झगड़े के बाद अली गोनी ने किया Asim Riaz का सपोर्ट, कहा- 'किसी ने उसे उकसाया होगा'
स्टंट बेस्ड रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 14 (Khatron Ke Khiladi 14) में आसिम रियाज (Asim Riaz) का झगड़ा खूब चर्चा में रहा था। शो में उनकी अभिषेक कुमार ...और पढ़ें

HighLights
- केकेके 14 में आसिम रियाज का रोहित शेट्टी से हुआ था झगड़ा
- लड़ाई के बाद खतरों के खिलाड़ी 14 से एविक्ट हुए थे आसिम
- अली गोनी ने आसिम रियाज के सपोर्ट में बोली बड़ी बात
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कलर्स पर टेलीकास्ट होने वाला पॉपुलर स्टंट शो खतरों के खिलाड़ी 14 के शुरुआती एपिसोड आसिम रियाज के चलते खूब लाइमलाइट में रहे। पहले आसिम ने स्टंट करने से इनकार कर दिया और फिर उनकी अभिषेक कुमार से लड़ाई हो गई। पैसों का धौंस जमाने की वजह से रोहित शेट्टी संग भी उनकी बहस हुई थी। हाल ही में, अली गोनी (Aly Goni) ने उनका सपोर्ट किया है।
दरअसल, आसिम रियाज ने स्टंट न करने के बाद रोहित शेट्टी के साथ बहसबाजी की थी। इसके बाद उन्हें शो से निकाल दिया गया था। आसिम के निकाले जाने के बाद फैंस ने उनका सपोर्ट किया था। फैंस के बाद अब अली गोनी भी उनके सपोर्ट में आ गए हैं।
अली ने दिया आसिम का साथ
भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया के पॉडकास्ट में अली गोनी ने आसिम रियाज का सपोर्ट करते हुए उन्हें अच्छा इंसान बताया। मगर फिर भी KKK 14 के बाद से ही आसिम को ट्रोल किया जा रहा है। अली ने आसिम के अग्रेसिव बिहेवियर पर कहा, "उनका नेचर ऐसा ही है। उन्हें वह नहीं पसंद है।"
यह भी पढ़ें- Asim Riaz को फिर मिला प्यार? हिमांशी खुराना के 'दुल्हन' बनने के बाद दिखाई मिस्ट्री गर्ल की फोटो
आसिम की लड़ाई पर बोले अली
रोहित शेट्टी के साथ बहस करने वाले मुद्दे को लेकर अली गोनी ने कहा, "ईमानदारी से कहूं तो मैंने वो एपिसोड नहीं देखा लेकिन मैंने खासतौर पर आसिम का एपिसोड देखा। अगर इसे इतना दिखाया गया तो जाहिर है कि बहुत कुछ हुआ होगा और इसे एडिट किया गया होगा। जो कुछ भी हुआ, उसके बारे में किसी को ज्यादा जानकारी नहीं है। अगर वह इतना अग्रेसिव रिएक्शन दे रहा था, तो उसे उकसाया गया होगा। किसी ने उसे उकसाया होगा।"
खबरें और भी
अली ने आसिम को बताया अग्रेसिव
अली गोनी ने आगे कहा, "अगर बाकी 10-12 लोग जो खड़े थे, अगर उन्होंने असीम को शांत करने की कोशिश की होती, तो ऐसा नहीं होता। हर कोई उसे भड़का रहा था और इसलिए ऐसा हुआ। यह बिग बॉस नहीं है। हर किसी का एक स्वभाव होता है। आसिम अग्रेसिव है।"
अली गोनी का कहना है कि आसिम ने रोहित शेट्टी के साथ बद्तमीजी की है या नहीं, इस बारे में वह नहीं जानते हैं लेकिन अन्य कंटेस्टेंट्स को उन्हें शांत करने की कोशिश करनी चाहिए।
यह भी पढ़ें- आसिम रियाज के बाद Khatron Ke Khiladi 14 में इन दो कंटेस्टेंट्स का हुआ झगड़ा, शो से हो जाएंगे बाहर?