Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Indian Idol 14: इस कंटेस्टेंट ने गाया ऐसा गाना कि Ranbir Kapoor ने छू लिए पैर, 'एनिमल' स्टार का वीडियो वायरल

    By Rinki TiwariEdited By: Rinki Tiwari
    Updated: Mon, 27 Nov 2023 04:52 PM (IST)

    Indian Idol Season 14 सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल सीजन 14 में रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना अपनी आगामी फिल्म एनिमल का प्रमोशन करने आए। इस दौरान रणबी ...और पढ़ें

    रणबीर कपूर ने इंडियन आइडल 14 की इस कंटेस्टेंट के छुए पैर। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    रणबीर कपूर ने इंडियन आइडल 14 की इस कंटेस्टेंट के छुए पैर। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. इंडियन आइडल की कंटेस्टेंट की आवाज में खोए रणबीर कपूर
    2. रणबीर कपूर ने नेशनल टेलीविजन पर छुए कंटेस्टेंट के पैर
    3. रणबीर कपूर ने बताया- बेटी को घर में कौन सा गाना सुनाते हैं

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Indian Idol Season 14: सिंगिंग रियलिटी शो 'इंडियन आइडल सीजन 14' में कई टैलेंटेड सिंगर्स अपनी आवाज का जादू चला रहे हैं। इनमें एक नाम मेणुका पोडेल का भी है, जिन्हें आंखों से दिखाई नहीं देता है। हालांकि, अपनी आवाज से उन्होंने देश के कोने-कोने में नाम कमा लिया है। हाल ही में, रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) भी मेणुका के फैन हो गए। 

    'एनिमल' (Animal) के प्रमोशन के लिए रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना 'इंडियन आइडल सीजन 14' में पहुंचे। इस दौरान अभिनेता रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना समेत सभी जजेस कंटेस्टेंट मेणुका पोडेल (Menuka Poudel) का गाना सुनकर भावुक हो गए।

    रणबीर कपूर ने छुए कंटेस्टेंट के पैर

    'इंडियन आइडल 14' के लेटेस्ट प्रोमो में देखा गया कि मेणुका ने रणबीर और दीपिका पादुकोण की फिल्म 'तमाशा' का गाना 'अगर तुम साथ हो' गाया। रश्मिका और रणबीर, मेणुका की सुरीली आवाज में एकदम खो गए और थोड़े भावुक दिखे। यही नहीं, मंच पर आकर रणबीर कपूर ने कंटेस्टेंट के पैर छुए और कहा कि श्रेया घोषाल देवी नंबर वन हैं तो मेणुका देवी नंबर 2 हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial)

    यह भी पढ़ें- Animal: वीडियो कॉल पर पापा Ranbir Kapoor को फ्लाइंग किस देती हैं नन्ही Raha, बॉबी देओल ने किया खुलासा

    बेटी राहा को ये दो गाने सुनाते हैं रणबीर कपूर

    मेणुका ने रणबीर कपूर से उनकी बेटी राहा के बारे में भी एक सवाल किया। मेणुका ने कहा, "मैंने सुना है कि आप बहुत क्यूट हैं और आपकी तरह आपकी बेटी राहा भी बहुत क्यूट है।" ये सुनकर रणबीर मुस्कुराने लगते हैं। इसके बाद मेणुका ने रणबीर से पूछा कि वह राहा के साथ टाइम स्पेंड करते हुए कौन सा गाना गाते हैं।

    खबरें और भी

    रणबीर ने बताया कि वह राहा के साथ दो गाने गाते हैं। एक इंगलिश गाना 'बेबी शार्क' है, जो बहुत इरिटेटिंग है, लेकिन उसे बहुत पसंद है। दूसरा गाना 'लल्ला लल्ला लोरी दूध की कटोरी' है। श्रेया घोषाल बोलीं कि वह रणबीर के मुंह से ये सुनकर हैरान हैं, लेकिन वह जानती हैं कि वाकई बच्चों के आने से उनके प्लेलिस्ट बदल जाते हैं।

    यह भी पढ़ें- Animal: क्या रणबीर कपूर और प्रभास करेंगे साथ काम? डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा ने दिया दिलचस्प जवाब