यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Ankita Lokhande ने ससुराल में मनाई महावीर जयंती, विक्की जैन ने बिलासपुर से शेयर कीं तस्वीरें
टीवी की चर्चित एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) ने अभिनेता विक्की जैन (Vicky Jain) और ससुराल वालों के साथ महावीर जयंती सेलिब्रेट की। बिग बॉस 1 ...और पढ़ें

HighLights
- अंकिता-विक्की ने मनाई महावीर जयंती
- ससुराल में त्योहार मनाती दिखीं अंकिता लोखंडे
- अंकिता लोखंडे का सास-ससुर संग दिखा खास बॉन्ड
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। आज महावीर जयंती (Mahavir Jayanti) है। जैन धर्म से ताल्लुक रखने के चलते विक्की जैन (Vicky Jain) भी इस त्योहार को बड़ी धूमधाम से मनाते हैं। इस खास मौके पर अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) के साथ विक्की जैन ने महावीर जयंती की शुभकामनाएं देते हुए तस्वीरें शेयर की हैं।
अंकिता लोखंडे के पति और बिजनेसमैन विक्की जैन धर्म से ताल्लुक रखते हैं। उनका होमटाउन बिलासपुर में हैं और वहीं उनका परिवार भी रहता है। वह और उनकी पत्नी अंकिता खास मौकों पर बिलासपुर जाया करते हैं। आज महावीर जयंती के मौके पर विक्की ने बिलासपुर से तस्वीरें शेयर की हैं।
अंकिता-विक्की ने मनाई महावीर जयंती
विक्की जैन ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर महावीर जयंती के मौके पर तस्वीरें शेयर की हैं। तस्वीरों में विक्की अपने परिवार के साथ नजर आ रहे हैं। एक फोटो में अंकिता अपने पति विक्की, सास रंजना, ससुर, जेठानी, जेठ और बाकी परिवार के सदस्यों के साथ श्री कल्पतरू पार्श्वनाथ जिनालय की सीढ़ियों पर बैठकर खिलखिलाती हुई पोज दे रही हैं। इस दौरान पीली साड़ी में अंकिता बहुत खूबसूरत लग रही हैं।
यह भी पढ़ें- 'सफर में उतार-चढ़ाव आए... Ankita Lokhande ने ससुराल वालों संग अपने रिश्ते पर कही ये बात
एक कोलाज फोटो में अंकिता अपनी सास, ससुर और पति विक्की के साथ पूजा करते हुए और पोज देती हुई नजर आ रही हैं। एक और कोलाज फोटो में दोनों अपनी फैमिली के साथ फोटो खिंचवा रहे हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए विक्की जैन ने कैप्शन में लिखा, "महावीर जयंती पर प्रियजनों के साथ भगवान महावीर की शिक्षाओं को अपनाएं।"
खबरें और भी
हाल ही में, अंकिता लोखंडे अपने पति विक्की जैन के साथ बिलासपुर जाते हुए स्पॉट हुई थीं। कपल को मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया था। पैपराजी के पूछने पर अंकिता ने बताया था कि वह अपने ससुराल जा रही हैं।
अंकिता-विक्की वर्क फ्रंट
अंकिता लोखंडे को आखिरी बार रणदीप हुड्डा की फिल्म स्वातंत्र्य वीर सावरकर में देखा गया था। फिल्म में उनकी अदाकारी लोगों को खूब पसंद आई थी। इसके अलावा वह अपने पति विक्की जैन के साथ म्यूजिक वीडियो ला पिला दे शराब में दिखाई दी थी।