विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Anupama की नाक में दम करने आई हसीना, शो की TRP बढ़ाने के लिए नई लेडी विलेन की हुई एंट्री

Published: Thu, 12 Feb 2026 07:19 PM (IST)

अभिनेत्री रुपाली गांगुली का डेली सोप अनुपमा फैंस का फेवरेट माना जाता है। हाल ही में इस शो में एक ...और पढ़ें

अनुपमा में आई ये एक्ट्रेस (फोटो क्रेडिट- एक्स)

अनुपमा में आई ये एक्ट्रेस (फोटो क्रेडिट- एक्स)

HighLights

  1. अनुपमा में नजर आई ये एक्ट्रेस

  2. शो में निभा रही है नेगेटिव किरदार

  3. टीआरपी में कहां अनुपमा शो

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। स्टार प्लस का धारावाहिक अनुपमा मौजूदा समय में टीवी इंडस्ट्री सबसे चर्चित शो माना जाता है। रुपाली गांगुली स्टारर इस डेली सोप ने देश के कोने-कोने तक दर्शकों को एंटरटेन करने की जिम्मेदारी बखूबी उठाई है।

अब इस शो में एक नई अभिनेत्री की एंट्री हुई है, जिसने आते ही अनुपमा फैमिली को हिला कर रख दिया है। शो में नेगेटिव रोल प्ले करने वाली ये नई अदाकारा कौन है और इसका किरदार क्या है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं। 

अनुपमा में हुई इस एक्ट्रेस के एंट्री

मेकर्स ने शो की कहानी में नया रोमांच लाने के लिए नए किरदारों की एंट्री करवाई है। उनमें कीर्ति की कैरेक्टर सबसे अधिक चर्चा का विषय बना हुआ है। कीर्ति ने आते ही कोठारी परिवार की टेंशन को बढ़ा दिया है और महा ट्विस्ट लेकर आई हैं। इस कैरेक्टर को प्ले करने वालीं अभिनेत्री का नाम प्रियंका बजाज सिब्बल है। 

यह भी पढ़ें- 'घुमा-घुमाकर मारूंगी...' Anupamaa से वायरल हुआ Rupali Ganguli का डायलॉग, फैंस ने कहा सनी देओल का फीमेल वर्जन

ANUPAMA SHOW (2)

अनुपमा की कास्ट में शामिल होने को लेकर प्रियंका बजाज सिब्बल ने एक मीडिया इंटरव्यू में बात करते हुए कहा है- इतनी पसंदीदा और लंबे समय से चल रहे आ रहे शो में शामिल होना जिम्मेदारी वाली बात है। हालांकि, इसको लेकर मेरी एक्साइटमेंट भी हाई है। कीर्ति कहानी की जानी-पहचानी लय को तोड़ती हैं। मैं चाहती थी कि मेरी परफॉर्मेंस फ्रेश, पावरफुल लगे और अपनी गहरी छाप छोड़े। 

ANUPAMA SHOW (1)

इस तरह से अनुपमा का हिस्सा बनने को लेकर प्रियंका बजाज सिब्बल ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। शो में उनका किरदार एक खडूस बहू का है, जो अपने पति के साथ-साथ ससुराल वालों की नाक में दम कर रखा है। प्रियंका की एंट्री से अनुपमा शो का रोमांच एक फिर से बढ़ गया है और उनका किरदार हर किसी को पसंद भी आ रहा है। 

टीआरपी में कहां अनुपमा?

टेली चक्कर की तरफ से हाल ही में टीवी इंडस्ट्री के टॉप-5 सीरियल्स की वीकली टीआरपी रेटिंग की जानकारी को साझा किया गया है। जिसमें रुपाली गांगुली का शो पहले स्थान पर बना हुआ है। 

  • अनुपमा

  • क्योंकि सास भी कभी बहू थी

  • नागिन 7

  • वसुधा

  • तुम से तुम तक

एक बार फिर टीआरपी के मामले में अनुपमा ने टॉप किया है और ये साबित कर दिया है कि पिछले 6 सालों से ये धारावाहिक सबका पसंदीदा क्यों बना हुआ है।

यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 का आ गया पहला रिव्यू; टीवी की Anupamaa ने देख ली फिल्म, बोला कुछ ऐसा कि मच जाएगी 'खलबली'