Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Anupamaa Spoiler Alert: अनुज के सामने अनुपमा का राज खोलेगी छोटी अनु! अमेरिका में तोषू-किंजल का रहना दुश्वार

    Updated: Mon, 15 Jan 2024 11:44 AM (GMT+05:30)

    Anupamaa Spoiler Alert टीवी शो अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में किंजल दिखाई देगी। तोषू और किंजल यूके से क्यों अमेरिका में शिफ्ट हो गए। इस बारे में पता चले ...और पढ़ें

    छोटी अनु से अनुपमा के बारे में सवाल करेगा अनुज। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    छोटी अनु से अनुपमा के बारे में सवाल करेगा अनुज। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. अनुपमा को अनुज के होने का होगा एहसास
    2. तोषू और किंजल अमेरिका में नहीं कर पा रहे सर्वाइव
    3. अनुज के अनुपमा से मिलने की खबर से छोटी अनु को आएगा पैनिक अटैक

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Anupamaa Upcoming Twist: डेली सोप 'अनुपमा' में पांच साल के लीप के बाद अनुज और अनुपमा की जिंदगी में काफी बदलाव आ गया है। एक तरफ अनुज, श्रुति के साथ अपनी जिंदगी की नई शुरुआत करने जा रहा है, दूसरी ओर अनुपमा अमेरिका आ गई है और दोनों को एक-दूसरे के पास होने का एहसास हो रहा है।

    बीते एपिसोड में अनुज ने अनुपमा को देखा था और तभी उसका एक्सीडेंट हो गया था। फिर जोशी बेन के हाथ का खाना खाकर उसे शक हो गया कि जोशी बेन ही उसकी अनुपमा है। वह बार-बार अनुपमा से मिलने की कोशिश करता है, लेकिन छोटी अनु उर्फ आध्या बहाने से अनुज को रोक लेती है।

    अनुपमा से नहीं मिल पाएगा अनुज

    आज के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि आध्या की चालबाजियों के बावजूद अनुज आधी रात को अनुपमा से मिलने रेस्तरां चला जाता है। मगर अनुपमा बाहर बर्फबारी का लुत्फ उठाती है और डांस करती है। जब अनुज के जाने की खबर छोटी अनु को चलेगी तो उसे पैनिक अटैक आ जाएगा और श्रुति अनुज को फोन करके इसकी खबर देगी।

    Anupama

    ऐसे में अनुज एक बार फिर अनुपमा से नहीं मिल पाता है। जब वह घर जा रहा होता है तो उसका शॉल गिर जाता है, जिसे देख अनुपमा को अनुज की याद आ जाती है। 

    यह भी पढ़ें- Anupamaa Spoiler Alert: अनुपमा और अनुज को फिर से एक करेगी छोटी अनु, मजबूरी में उठाएगी बड़ा कदम

    अमेरिका में नहीं हो रहा तोषू-किंजल का गुजारा

    यूके में तोषू और किंजल की कोचिंग सेंटर बंद होने के बाद दोनों अपनी बेटी के साथ अमेरिका में शिफ्ट हो जाते हैं, लेकिन यहां उनका गुजारा होना मुश्किल हो रहा है। किंजल दिन-रात मेहनत कर रही है और तोषू भी इधर-उधर से कमाकर गुजारा कर रहा है। किंजल भारत जाने की बात कहती है, लेकिन तोषू मना कर देता है। वह किंजल को बताने वाला होता है कि अनुपमा भी अमेरिका में है, लेकिन वह नहीं बता पाता है। 

    खबरें और भी

    क्या अनुपमा का सच बताएगी छोटी अनु?

    अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि छोटी अनु के पैनिक अटैक के बाद अनुज तुरंत घर लौटता है और श्रुति से पिता-बेटी को अकेले छोड़ देने के लिए कहेगा। इसके बाद अनुज, छोटी अनु से पूछेगा कि क्या उसने अमेरिका में अनुपमा को देखा है। ये बात सुनते ही छोटी अनु के होश उड़ जाएंगे। इसके बाद फिर से अनुज अनुपमा से मिलने के लिए चला जाएगा। यह देख छोटी अनु बेताब हो जाती है। 

    यह भी पढ़ें- Anupamaa Spoiler Alert: आध्या की चाल बाजियों पर फिरेगा पानी, पांच साल बाद मिलेंगे अनुपमा और अनुज?