Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss OTT 3: 'तेरी औकात मुझे मालूम...', विशाल पांडे ने Armaan Malik को लेकर कह दी ऐसी बात, माहौल हुआ गर्म

    Updated: Tue, 02 Jul 2024 03:28 PM (IST)

    Armaan Malik बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 (Bigg Boss OTT 3) का हिस्सा बनने के साथ ही काफी चर्चा में हैं। दो शादियां हो या फिर घरवालों के साथ तीखी बहस अरमान मल ...और पढ़ें

    बिग बॉस ओटीटी 3 में विशाल पांडे से अरमान मलिक। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    बिग बॉस ओटीटी 3 में विशाल पांडे से अरमान मलिक। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. बिग बॉस का घर बना जंग का मैदान
    2. अरमान मलिक-विशाल पांडे की लड़ाई
    3. अरमान ने विशाल को कहा मच्छर

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 3 (Bigg Boss OTT 3) का शुरू होने के बाद से ही जंग का मैदान बना हुआ है। रणवीर शौरी से लेकर पौलमी दास तक कंटेस्टेंट्स के बीच आए दिन झगड़े हो रहे हैं। अब अरमान मलिक और विशाल पांडे के बीच बात बिगड़ गई है।

    होस्ट की कुर्सी संभाल रहे अनिल कपूर (Anil Kapoor) के विवादित शो बिग बॉस ओटीटी 3 में अरमान मलिक (Armaan Malik) अपनी दोनों पत्नियों पायल मलिक (Payal Malik) और कृतिका मलिक (Kritika Malik) के साथ शो में आये थे। दो शादियों के चलते चर्चा में रहने वाले अरमान अब विशाल पांडे के साथ अपनी तीखी बहस की वजह से लोगों की नजर में आ गये हैं।

    अरमान मलिक और विशाल पांडे की हुई लड़ाई

    बिग बॉस का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें अरमान और विशाल की गंदी लड़ाई हो रही है। वीडियो में लड़ाई की शुरुआत अरमान के विशाल को मच्छर कहने से शुरू होती है। उन्होंने विशाल को चिढ़ाते हुए उन्हें मच्छर कहा। इस बात से आगबबूला हुए विशाल ने कहा, "जाओ चुगली करो।"

    विशाल ने कहा कि अरमान को इनसिक्योरिटी हो गई क्योंकि वह दिख नहीं रहे। अरमान और विशाल पांडे के बीच तीखी बहस बढ़ती गई। डिजिटल क्रिएटर ने यूट्यूबर से कहा कि वह उनके मुंह नहीं लगना चाहते हैं।

    यह भी पढ़ें- Bigg Boss OTT 3: एलिमिनेशन को लेकर आया ट्विस्ट, कंटेस्टेंट्स को बाहर निकालने की बिग बॉस ने रची ये साजिश

    विशाल की औकात पर गये अरमान

    इसके बाद अरमान मलिक उनकी औकात पर आ जाते हैं। फिर विशाल कहते हैं, "मेरी औकात पर मत आ। तेरी औकात मुझे मालूम है।" इसके बाद विशाल रोटी बनाने से इनकार कर देते हैं और कहते हैं, "एक बाप की औलाद नहीं अगर मैं रोटी बनाया तो।" इसके बाद अरमान ने कहा कि उन्हें इसको लेकर शक होगा। ये सुन विशाल पांडे का पारा चढ़ जाता है। अब आने वाले एपिसोड में पता चलेगा कि उनकी लड़ाई क्या रूप लेगी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Bigg Boss OTT 3: 'मुझे भाभी पसंद है', अरमान मलिक की पत्नी कृतिका को लेकर ये क्या बोल गए विशाल पांडे