यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
शादी के बाद Arti Singh की पब्लिक में पहली झलक आई सामने, सिंपल लुक में भी एक्ट्रेस के बिकिनी ब्लाउज ने खींचा ध्यान
गोविंदा की भांजी आरती सिंह टेलीविजन इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस हैं। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस तगड़ी फैन फॉलोइंग एन्जॉय करती हैं। 25 अप्रैल को एक्ट् ...और पढ़ें

HighLights
- धूमधाम से हुई आरती सिंह की शादी
- शादी के बाद आरती सिंह की पहली झलक आई सामने
- एक्ट्रेस की साड़ी ने खींचा ध्यान
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Arti Singh Wedding: गोविंदा की भांजी और टेलीविजन एक्ट्रेस आरती सिंह (Arti Singh) की शादी काफी चर्चा में रही। धूमधाम से संपन्न हुए इस विवाह में टेलीविजन इंडस्ट्री के कई सितारे शामिल हुए। सोशल मीडिया पर आरती सिंह की शादी के कई वीडियो और फोटो सामने आए, जिसे देखने के बाद हर किसी ने एक्ट्रेस को उनकी जिंदगी की नई शुरुआत के लिए बधाई दी।
आरती सिंह दुल्हन के लिबास में काफी खूबसूरत नजर आ रही थीं। रेड कलर के लहंगे में उनकी ब्यूटी देखने लायक रही। आरती के साथ ही उनके दूल्हा दीपक चौहान (Dipak Chauhan) के लुक ने भी वाहवाही लूटी। अब एक्ट्रेस का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो अपने पति के साथ कहीं जाती हुई नजर आ रही हैं।
शादी के बाद आरती का पहला वीडियो आया सामने
शादी के बाद आरती सिंह की पब्लिक में पहली झलक सामने आई है। एक्ट्रेस मुंबई की सड़कों पर अपने पति दीपक चौहान के साथ कहीं जाते हुए नजर आईं। इस दौरान आरती के ब्लाउज ने लोगों का ध्यान खींचा। एक्ट्रेस ने बिकिनी ब्लाउज पहना हुआ है।

रेड कलर की साड़ी के साथ आरती ने ग्रीन कलर का बिकिनी ब्लाउज कॉन्ट्रास्ट में पहना। उनका स्टाइल स्टेटमेंट लोगों के बीच चर्चा में बना है। ब्लाउज को बिकिनी स्टाइल में पहनने का आरती सिंह का अंदाज उनके कई फैंस को पसंद आया।
खबरें और भी
सुर्खियों में रही गोविंदा की प्रेजेंस
आरती सिंह की शादी में गोविंदा की मौजूदगी ने काफी लाइमलाइट बटोरी। 8 साल से कृष्णा अभिषेक (Krushna Abhishek) और गोविंदा के बीच बातचीत बंद है। मगर सारे गिले शिकवे को दरकिनार करते हुए गोविंदा ने आरती की शादी भी अटेंड की और उन्हें आशीर्वाद भी दिया।
हाल ही में कृष्णा अभिषेक ने कहा कि वह सुनीता मामी के पास जाकर उनकी सारी डांट सुनने के लिए तैयार हैं। वह दोनों फैमिली के बीच की लड़ाई को खत्म करना चाहते हैं।
यह भी पढ़ें: आरती सिंह को दुल्हन के लिबास में देख भर आई थीं Govinda की आखें, कृष्णा अभिषेक बोले, अगर थोड़ी देर और रुकते तो...