Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Arti Singh Wedding: शुरू हुईं आरती सिंह की शादी की रस्में! सात फेरे लेने से पहले घर में करवाई खास पूजा

    Updated: Tue, 02 Apr 2024 08:38 AM (IST)

    परिचय देवों के देव महादेव और बिग बॉस 13 जैसे टीवी शोज में नजर आ चुकीं आरती सिंह जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। वह लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड के ...और पढ़ें

    शादी से पहले आरती सिंह के घर में हुई पूजा। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    शादी से पहले आरती सिंह के घर में हुई पूजा। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. आरती सिंह ने घर पर रखवाई पूजा
    2. शादी से पहले दुल्हन की तरह सजा आरती का घर
    3. भक्ति में लीन दिखीं होने वाली दुल्हन

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Arti Singh Wedding: सुरभि चंदना और सोनारिका भदौरिया के बाद अब आरती सिंह अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं। 38 साल की एक्ट्रेस जल्द ही अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड दीपक चौहान (Dipak Chauhan) के साथ सात फेरे लेने जा रही हैं। अभिनेत्री की शादी की रस्में भी शुरू हो गई हैं।

    मायका से घर-घर में मशहूर हुईं आरती सिंह अपनी पर्सनल लाइफ को हमेशा प्राइवेट रखती हैं। शादी की खबरों के बीच आरती ने अपने ब्वॉयफ्रेंड दीपक का भी जिक्र नहीं किया था। पिछले महीने वैलेंटाइन डे पर पहली बार एक्ट्रेस ने अपने लविंग पार्टनर के साथ फोटो शेयर की थी। अब वह उनके साथ सात फेरे लेने की तैयारी में हैं।

    आरती सिंह के घर में हुई पूजा

    आरती सिंह की शादी की तैयारियां शुरू हो गई हैं। शादी से पहले गोविंदा की भांजी (Govinda Niece) के घर में एक खास पूजा रखी गई। सोशल मीडिया पर उन्होंने तस्वीरें भी शेयर की हैं। आरती ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर खास पूजा की झलकियां दिखाई हैं। एक तस्वीर के साथ बिग बॉस फेम एक्ट्रेस ने लिखा, "मेरे घर गुरू जी आए। शुक्राना गुरूजी।" आरती का एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें वह गुरूजी की भक्ति में मग्न हैं।

    Arti Singh Wedding

    यह भी पढ़ें- Sidharth Shukla की फैमिली को शादी में बुलाएंगी आरती सिंह? सलमान-शहनाज तक ये हैं गेस्ट लिस्ट में शामिल

    क्या आरती सिंह ने की सगाई?

    बीते दिन आरती सिंह ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर कीं। फोटोज में एक्ट्रेस बालकनी में खड़े होकर पोज देती नजर आ रही हैं। लाल साड़ी, सोने के गहने और बालों में गजरे लगाए आरती बहुत ही खूबसूरत लग रही थीं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, "लाल इश्क।"

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by Arti singh sharma (@artisingh5)

    आरती सिंह की इन फोटोज से कयास लगाए जा रहे थे कि अभिनेत्री ने सगाई कर ली है। फूलों से सजा उनका घर और पोज देते हुए अंगूठी को फ्लॉन्ट करने पर सोशल मीडिया पर उनकी सगाई की चर्चा शुरू हो गई। फिलहाल, आरती ने अभी तक अपनी शादी की तारीख अनाउंस नहीं की है। वह अप्रैल या मई में शादी कर सकती हैं।

    यह भी पढ़ें- Krushna Abhishek की बहन आरती सिंह ने होने वाली पति की शेयर की तस्वीर, यूजर्स बोले- ये तो अजय देवगन लग रहा है