Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    53 साल बाद बॉलीवुड की दो आईकॉनिक अभिनेत्रियों का Indian Idol में हुआ मिलन, एक-दूसरे को देखकर हुईं इमोशनल

    Updated: Sun, 29 Mar 2026 12:05 PM (IST)

    इंडियन आइडल के हालिया एपिसोड में अरुणा ईरानी और फरीदा जलाल 53 साल बाद एक साथ मंच पर आईं। ऋषि कपूर की फिल्म बॉबी में आखिरी बार साथ दिखीं इन अभिनेत्रियो ...और पढ़ें

    फरीदा जलाल और अरुणा ईरानी (फोटो-इंस्टाग्राम)

    फरीदा जलाल और अरुणा ईरानी (फोटो-इंस्टाग्राम)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। टीवी शो में 80 के दशक की अभिनेत्रियों को साथ में देखना एक अलग ही नॉस्टेलजिया क्रिएट कर देता है। इंडियन आइडल के हाल ही के एपिसोड में ऐसा ही कुछ देखने को मिला।

    शो के हाल ही के एक एपिसोड में अरुणा ईरानी (Aruna Irani) और फरीदा जलाल (Farida Jalal) को आमंत्रित किया गया था। ऐसे में फैंस 53 साल बाद स्टेज पर इस महान जोड़ी को देखकर इमोशनल हो गए। दोनों को आखिरी बार साथ में ऋषि कपूर की फिल्म बॉबी में साथ में देखा गया था।

    यह भी पढ़ें- नीलम कोठारी की वजह से करीब आए Shah Rukh Khan और Gauri, एक्ट्रेस ने किया चौंकाने वाला खुलासा

    डांस करते हुए अरुणा ईरानी ने मारी एंट्री

    स्टेज पर अरुणा ईरानी और फरीदा जलाल ने जैसे ही एक दूसरे को आमने-सामने देखा तो उनके और साथ-साथ में फैंस के लिए ये पल काफी ज्यादा भावुक करने वाला था। कंटेस्टेंट ने ईरानी के वायरल गाने चढ़ती जवानी मेरी चाल मस्तानी गाकर उनका वेलकम किया। अरुणा स्टेज पर डांस करती हुई आईं। वहीं फरीदा जलाल के लिए ए दिल लाया है बहार गाकर उनका स्वागत किया गया।

     
     
     
    View this post on Instagram

    A post shared by @sonytvofficial

    दोनों ने फिल्म बॉबी में साथ किया था काम

    ऋषि कपूर, डिंपल कपाड़िया, अरुणा ईरानी और फरीदा जलाल स्टारर फिल्म बॉबी की कहानी एक अमीर युवा लड़के बॉबी की है जिसे एक गरीब ईसाई लड़की से प्यार हो जाता है। लेकिन परिवार को ये रिश्ता नामंजूर होता है। अमीर-गरीब और सामाजिक अंतर के कारण उनके परिवार इस रिश्ते का विरोध करते हैं, जिससे वे भाग जाते हैं और आखिर में परिवार को उनकी प्रेम कहानी स्वीकार करनी पड़ती है।

     
     
     
    View this post on Instagram

    A post shared by @sonytvofficial

    नीमा के रोल की हुई थी खूब तारीफ

    फरीदा जलाल ने फिल्म में बॉबी की सहेली निक्की का किरदार निभाया था वहीं 1973 में आई इस फिल्म में अरुणा ईरानी ने 'नीमा' का किरदार निभाया था। फिल्म में उनका सपोर्टिंग रोल था। उन्होंने इस फिल्म में ऋषि कपूर के साथ एक बोल्ड सीन करने के लिए राज कपूर के कहने पर सहमति दी थी, जो उस समय के लिए काफी चर्चा का विषय रहा था।

    यह भी पढ़ें- Indian Idol 16 में अपनी आवाज से जीत रही सबका दिल, पहले ही गा चुकी हैं 1000 गाने, सुनकर चौंक गए Judges