विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Indian Idol 16 में अपनी आवाज से जीत रही सबका दिल, पहले ही गा चुकी हैं 1000 गाने, सुनकर चौंक गए Judges

Published: Thu, 29 Jan 2026 07:39 PM (IST)

इंडियन आइडल 16 (Indian Idol 16) में ज्योतिर्मयी नायक नाम की एक ओडिया गायिका काफी चर्चा में हैं। उन्होंने 1000 ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। इंडियन आइडल 16 देश भर के प्रतिभाशाली गायकों और भावपूर्ण संगीत से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। हर हफ्ते दिग्गज गायकों और बॉलीवुड सितारों की मौजूदगी से सजे इस सिंगिंग रियलिटी शो में कंटेस्टेंट अपनी आवाज का जादू बिखेरेंगे।

वैसे तो इस शो में कई सारे कंटेस्टेंट हैं लेकिन एक कंटेस्टेंट को लेकर सबसे अधिक चर्चा है। वो हैं ज्योतिर्मयी नायक। ज्योतिर्मयी एक उडिया सिंगर हैं और 1000 से भी ज्यादा गाने गा चुकी हैं। ज्योति नाइक ने खुद ये बात इंडियन आइडल 16 के मंच पर स्वीकार की।

यह भी पढ़ें- 7 साल बाद रियलिटी शो में होगी Urvashi Dholakia, बोलीं- 'इज्जत नहीं मिली तो विरोध करूंगी '

2019 में शान के साथ गाया था गाना

इसके अलावा वो शान के साथ भी एक गाना गा चुकी हैं। शो पर गोस्ट के तौर पर आए शान ज्योति को देखकर कहते हैं कि उन्होंने उन्हें पहले भी कहीं देखा है। जब सिंगर उनसे पूछते हैं कि क्या हम पहले कभी मिले हैं? इस पर ज्योतिर्मयी कहती बताती हैं कि साल 2019 में उन्होंने शान के साथ एक उडिया गाना रिकॉर्ड किया था अस्तो ब्यस्तो। यह सुनकर जज समेत सभी लोग चौंक जाते हैं।

सोशल वर्क भी करती हैं ज्योतिर्मयी

बता दें कि शो में जज के तौर पर श्रेया घोषाल, बादशाह और विशाल ददलानी नजर आते हैं। बता दें कि इन सबके अलावा ज्योति को सोशल काम करना भी बहुत पसंद है। ऑडिशन में जब ज्योतिर्मयी आई थीं जब उन्होंने जजेस को अपनी प्रोफेशनल जिम्मेदारियों और जुनून के बारे में बताया था। हालांकि आज वह ओडिया श्रोताओं के बीच एक जाना-पहचाना नाम हैं, लेकिन ज्योतिर्मयी को सबसे ज्यादा संतुष्टि उन लोगों से मिलती है जो अस्पताल के वार्डों में उनका भजन या फिल्मी गीत सुनने के लिए इंतजार करते हैं। उन्होंने कई भक्ति गीत और ओडिशा इंडस्ट्री के लिए कई बेहतरीन गाने गाए हैं। इसके अलावा वो अपनी आवाज के जादू से कैंसर पेसेंट्स को हील करने की कोशिश करती हैं।

एलिमिनेट हो चुके कंटेस्टेंट के बाद अन्य कंटेस्टेंट जो अभी शो का हिस्सा हैं उनमें तनिष्क शुक्ला, सुहैल, सुगंधा दाते, श्रेया वर्मा, श्रीनिधि शास्त्री, मनराज वीर, ज्योतिर्मयी नायक , दिवाकर चौबे, अंशिका चोंकर, अंकिता प्रधान, अमृता राजन और अभिषेक कुमार शामिल हैं।

यह भी पढ़ें- 39 साल पहले थम जाता था देश... टीवी पर चलती थी Ramayan... 5 कारणों से कालजयी बना शो

क्या आपने ज्योतिर्मयी को सुना है?