Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ashneer Grover एमटीवी रोडीज 19 पर आए नजर, गौतम गुलाटी और प्रिंस नरुला को सुनाई खरी-खरी

    By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Wed, 28 Jun 2023 10:42 PM (IST)

    Ashneer Grover MTV Roadies 19 Video अशनीर ग्रोवर जल्द एमटीवी रोडीज 19 में बतौरगेस्ट जज नजर आनेवाले है। अब उनका एक प्रोमो जारी किया गया है। वह काफी खुश ...और पढ़ें

    Ashneer Grover on MTV Roadies 19 Video
    Ashneer Grover on MTV Roadies 19 Video

    नई दिल्ली, जेएनएन। Ashneer Grover MTV Roadies 19 Video: शार्क टैंक इंडिया से फेमस हुए अशनीर ग्रोवर एमटीवी रोडीज 19 में पहली बार नजर आए हैं। हालांकि, आते ही उन्होंने गौतम गुलाटी और प्रिंस नरुला को खरी-खरी सुनाकर उन्हें चुप करवा दिया। एमटीवी रोडीज 19 का नया प्रोमो जारी कर दिया गया है। इसमें अशनीर गेस्ट जज के तौर पर नजर आ रहे हैं। उन्हें देखकर ऐसा लग रहा है कि वह सोनू सूद को टॉप टेन फाइनलिस्ट चुनने में मदद कर रहे है। 

    अशनीर ग्रोवर को किस शो से काफी लोकप्रियता मिली है?

    अशनीर ग्रोवर भारतपे के को-फाउंडर थे। उन्होंने शार्क टैंक इंडिया में बतौर निवेशक काफी लोकप्रियता पाई है। अब उन्होंने एमटीवी रोडीज 19 में बतौर जज अपनी हाजिरी लगाई है। वे सोनू सूद के साथ नजर आते हैं और उन्हें टॉप टेन कंटेस्टेंट चुनने में मदद करते हैं। गौरतलब है कि एमटीवी रोडीज एक एडवेंचर शो है।

    View this post on Instagram

    A post shared by MTV Roadies (@mtvroadies)

    अशनीर ग्रोवर एमटीवी रोडीज में गौतम गुलाटी से क्यों उलझ जाते हैं?

    एमटीवी रोडीज 19 का हालिया प्रोमो जारी कर दिया गया है। इसमें अशनीर ग्रोवर की एंट्री काफी भव्य दिखाई गई है। वह गौतम गुलाटी से उलझ जाते हैं। गौतम दिल्ली कार्ड खेलने का प्रयास करते हैं और उनसे से फेवर मांगते हैं। गौतम कहते हैं, "आप भी दिल्ली से हो, मैं भी दिल्ली से हूं तो साथ में मिलकर कुछ पार्टनरशिप करते हैं।" इस पर अशनीर ग्रोवर कहते हैं,

    "दिल्ली-दिल्ली का क्या है? सरकार थोड़ी ना बनानी है यहां पर"

    एक प्रतियोगी कहता है, "प्रिंस अशनीर का बताओ कि वो दिल्ली के नहीं पूरे इंडिया के है।" इस पर अशनीर ग्रोवर उन्हें बीच में टोकते हुए कहते हैं,

    "जो मक्खन वाला पार्ट है वह हटा दें।"

    अशनीर ग्रोवर ने एयरपोर्ट लाउंज पर क्या कमेंट किया था?

    हाल ही में, अशनीर ग्रोवर ने ट्विटर पर एयरपोर्ट लाउंज पर कमेंट किया था। उन्होंने लिखा था कि एयरपोर्ट के रेस्टोरेंट में बैठने में जितना मजा है, उतना लाउंजेस में नहीं आता। लाउंजेस में फ्री मील स्कीम कैंटीन चल रही होती है। हर कोई अपना क्रेडिट कार्ड का वाउचर रिडीम करने आता है।

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by MTV Roadies (@mtvroadies)

    अशनीर ग्रोवर पर क्या आरोप लगा है?

    इसके पहले, अशनीर ग्रोवर पर आरोप लगा है कि उन्होंने भारतपे को 81.3 करोड़ रुपये का गबन किया है। उन पर केस चल रहा है। दिल्ली हाईकोर्ट ने जांच पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है।