Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Asim Riaz की जिंदगी में प्यार ने फिर दी दस्तक? हिमांशी खुराना से ब्रेकअप के बाद मिस्ट्री गर्ल संग शेयर की तस्वीर

    Updated: Sat, 04 May 2024 06:00 PM (IST)

    आसिम रियाज बिग बॉस 13 के बेहतरीन कंटेस्टेंट में से एक रहे हैं। उनकी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ अक्सर चर्चा में बनी रही है। इस शो में उन्होंने हिमांशी खु ...और पढ़ें

    बिग बॉस 13 फेम आसिम रियाज (Photo Credit: Instagram)
    बिग बॉस 13 फेम आसिम रियाज (Photo Credit: Instagram)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बिग बॉस 13 फेम आसिम रियाज और हिमांशी खुराना का ब्रेकअप हुए काफी समय हो गया है। आसिम की लव लाइफ अक्सर सुर्खियों में बनी रहती है। हिमांशी के साथ उनका रिलेशनशिप से लेकर ब्रेकअप तक काफी लाइमलाइट में रहा था। अब आसिम ने अपने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसे देख कर लग रहा है कि वह अपनी लाइफ में मूव ऑन कर चुके हैं।

    आसिम ने शेयर की रोमांटिक तस्वीर

    आसिम रियाज और हिमांशी खुराना का ब्रेकअप उनके फैंस को पसंद नहीं आया था। कुछ लोगों ने इस पर सवाल भी उठाए थे। अब बिग बॉस फेम आसिम ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर एक लड़की के साथ रोमांटिक तस्वीर शेयर की है, जो काफी तेजी से वायरल हो रही है।

    यह भी पढ़ें: Himanshi-Asim Breakup: आसिम रियाज ने ब्रेकअप पर तोड़ी चुप्पी, बोले- मैंने उससे असली कारण लिखने के लिए कहा

    इस फोटो में लड़की आसिम के कंधे पर सिर रखे हुए दिखाई दे रही हैं। हालांकि, इस तस्वीरें में उनका चेहरा नजर नहीं आ रहा है और दोनों बैठ कर बाहर का नजारा देख रहे हैं। फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा कि लाइफ गोज ऑन।

    View this post on Instagram

    A post shared by ASIM RIAZ 👑 (@asimriaz77.official)

    फैंस ने दिए ऐसे रिएक्शन

    आसिम का यह पोस्ट देखने के बाद उनके फैंस इस पर कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि नई भाभी। दूसरे यूजर ने सवाल पूछते हुए लिखा कि ये कौन है भाई। तीसरे यूजर ने लिखा कि भाई जल्दी शादी कर लो अब, तो कुछ लोगों ने सवाल किए कि क्या ये हिमांशी खुराना हैं।

    खबरें और भी

    अब सच में आसिम अपनी लाइफ में आगे बढ़ चुके हैं या ये इनके आने वाले सॉन्ग से रिलेटेड कुछ है। इसके बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है।

    हिमांशी को बिग बॉस में किया थे प्रपोज

    बता दें कि आसिम, हिमांशी से बिग बॉस सीजन 13 में मिले थे। यहीं उन्होंने सिंगर को प्रपोज भी किया था। बिग बॉस के घर से बाहर आने के बाद दोनों ने लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट किया। हालांकि, बीते साल दिसंबर में दोनों ने एक पोस्ट कर ब्रेकअप की जानकारी दी।

    यह भी पढ़ें: Himanshi Khurana ने ब्रेकअप के बाद छोड़ दिया ट्विटर, लेकिन उससे पहले लीक कर दीं Asim Riaz के साथ हुईं चैट्स