यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Himanshi Khurana ने ब्रेकअप के बाद छोड़ दिया ट्विटर, लेकिन उससे पहले लीक कर दीं Asim Riaz के साथ हुईं चैट्स
Himanshi Khurana- Asim Riaz Break Up हिमांशी खुराना और आसिम रियाज के प्यार की कहानी बिग बॉस सीजन 13 में शुरू हुई थी। लगभग चार साल तक एक-दूसरे को डेट क ...और पढ़ें

HighLights
- आसिम रियाज से ब्रेकअप के बाद हिमांशी खुराना ने छोड़ा सोशल मीडिया
- लास्ट स्टेटमेंट के साथ हिमांशी ने लीक कर दी आसिम रियाज के साथ अपनी चैट
- बिग बॉस 13 में शुरू हुई थी आसिमांशी के प्यार की दास्तां
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Himanshi Khurana-Asim Riaz Breakup: आसिम रियाज और हिमांशी खुराना बीते दिनों अपने ब्रेकअप की खबर को लेकर चर्चा में आए थे। दोनों के मनमुटाव की खबरें तो मीडिया में कई बार आई थीं, लेकिन जब कुछ महीने पहले हिमांशी को आसिम के साथ एयरपोर्ट से निकलते हुए देखा गया था, तो फैंस को यह लगा कि दोनों के बीच सब कुछ ऑल इज वेल है।
लंबे समय से चल रही खटपट के बीच, बीते दिन 6 दिसंबर को हिमांशी ने अपने x अकाउंट (पूर्व ट्विटर ) पर आसिम रियाज के साथ अपने ब्रेकअप की जानकारी देते हुए एक बयान शेयर किया। उन्होंने आसिम रियाज के साथ अपने ब्रेक अप की वजह 'धार्मिक मतभेद' बताया, जिसके बाद एक्ट्रेस और पंजाबी सिंगर को सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा।
अब हाल ही में सोशल मीडिया पर लगातार मिल रहे हेट के बाद हिमांशी खुराना ने ट्विटर को अलविदा कह दिया, लेकिन उससे पहले उन्होंने आसिम रियाज के साथ हुई चैट को लीक कर दिया।
हिमांशी खुराना ने ट्विटर छोड़ने से पहले दिया ये स्टेटमेंट
दरअसल सोशल मीडिया पर कई यूजर्स उन्हें ये कहते हुए ट्रोल कर रहे थे कि वह ब्रेकअप का सही कारण नहीं बताना चाह रही हैं, जिसकी वजह से वह धर्म का कार्ड खेल रही हैं। जिसके बाद उन्होंने एक लास्ट स्टेटमेंट अपने और आसिम से ब्रेकअप के बाद शेयर किया और सोशल मीडिया छोड़ दिया। उन्होंने अपने स्टेटमेंट में कहा,
"ये मेरा आखिरी और फाइनल स्टेटमेंट है, जिससे मैं सबको ये क्लियर करना चाहती हूं कि मैं एक धर्म निरपेक्ष इंसान हूं, तो इसलिए मैं किसी भी धर्म का अपमान नहीं करती। मैंने बस अपना छुआ है। अगर मैं ये नहीं चाहती कि आप में से कोई भी उसको (Asim Riaz)को ब्रेकअप के लिए ब्लेम करे, तो मैं ये भी नहीं चाहती कि मेरे खिलाफ बकवास हो। मेरे पास्ट रिलेशनशिप में मैं चुप थी, इसलिए मैंने सारा ब्लेम खुद पर लिया। यहां भी मैंने वही करने की कोशिश की, लेकिन माफ करना लोगों ने इसे दूसरे तरीके से ही लिया"।
ब्रेकअप के बाद हिमांशी खुराना ने लीक की आसिम रियाज की चैट्स
ब्रेकअप के बाद 'धर्म' को लेकर हो रही ट्रोलिंग के बाद हिमांशी खुराना ने आसिम के साथ हुई बातचीत का भी पर्सनल स्क्रीनशॉट शेयर कर दिया। जिसमें आसिम रियाज हिमांशी खुराना के साथ ब्रेकअप के रीजन पर बात करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें: Asim-Himanshi Breakup: आसीम रिजाय से हुआ हिमांशी खुराना का ब्रेकअप, धर्म की वजह से टूटा रिश्ता
हिमांशी खुराना और आसिम रियाज के रिलेशनशिप पर बात करें तो उनके रिश्ते की शुरुआत बिग बॉस सीजन 13 से हुई थी।
सलमान खान के शो के इस सीजन में हिमांशी खुराना वाइल्ड कार्ड एंट्री बनकर आई थीं। दोनों का बिग बॉस 13 से निकलने के बाद चार साल तक रिश्ता चला। अब दोनों ने अपनी राहें अलग कर ली हैं।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss: 'पावर है तो ये नहीं किसी की जिंदगी खराब कर दो', हिमांशी खुराना ने सलमान और मेकर्स पर लगाए आरोप