विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 21, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'अपनी नाक घुसाना बंद करो', Asim Riaz का अभिनव शुक्ला पर फूटा गुस्सा, धमकी वाले कमेंट पर भी दिया जवाब

Published: Mon, 21 Apr 2025 08:45 AM (IST)

रियलिटी शो बैटलग्राउंड (Battleground) में आसिम रियाज और रुबीना दिलैक के बीच गंदी लड़ाई हो गई थी। एक्टर ने रुबीना ...और पढ़ें

अभिनव शुक्ला के दावे पर भड़के आसिम रियाज। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
अभिनव शुक्ला के दावे पर भड़के आसिम रियाज। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. अभिनव शुक्ला पर भड़के आसिम रियाज
  2. रुबीना दिलैक के साथ आसिम की हुई थी लड़ाई
  3. आसिम को लताड़ने पर अभिनव को मिली धमकी

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। आसिम रियाज (Asim Riaz) एक बार फिर अपने बिहेवियर के लिए चर्चा में बने हुए हैं। रियलिटी शो बैटलग्राउंड में उन्होंने रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik) के लिए कुछ ऐसा कह दिया था जो उनके पति अभिनव शुक्ला (Abhinav Shukla) को पसंद नहीं आया। अभिनव ने आसिम की क्लास लगाई तो उन्हें उनके फैंस के जरिए जान से मारने की धमकी मिलने लगी।

अभिनव शुक्ला ने लेटेस्ट पोस्ट में जान से मारने की धमकी मिलने पर रिएक्शन दिया था। अब आसिम रियाज ने अभिनव पर हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि आपसी मामला है इसलिए उन्हें बीच में अपनी नाक नहीं घुसानी चाहिए।

आसिम ने अभिनव शुक्ला पर निकाली भड़ास

आसिम रियाज ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट में लिखा, "चार जजेस असली बातचीत कर रहे हैं। तुम्हें किसने बुलाया था इसमें कूदने के लिए? हीरो बनने के लिए हर जगह अपनी नाक घुसाना बंद करो, यह कोई व्हाट्सएप ग्रुप ड्रामा नहीं है। तुम्हारे जैसे लोग तभी बोलते हैं जब किसी और का नाम तुम्हें प्रासंगिक बनाता है। यह तुम्हारा सीन नहीं था, लेकिन तुमने जबरदस्ती एंट्री करवाई जैसे कि तुम मायने रखते हो।"

यह भी पढ़ें- Rubina Dilaik के सपोर्ट में आए अभिनव को मिली जान से मारने की धमकी, यूजर ने कहा - 'आसिम भाई से पंगा नहीं'

Photo Credit - Instagram

धमकी मिलने पर दिया रिएक्शन

अभिनव शुक्ला ने एक हालिया पोस्ट में कहा था कि आसिम रियाज के एक फैन ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी है जिसके मुताबिक वह बिश्नोई लॉरेंस गैंग का है। इस बारे में आसिम ने कहा, "और फर्जी आईडी से फर्जी कमेंट से सहानुभूति बटोरना बंद करो। यह इंटरनेट है। कोई भी कुछ भी लिख सकता है। या तो डटे रहो या चुप रहो।"

फिटनेस पर कमेंट के लिए लताड़ा

आसिम रियाज ने आगे कहा, "फिटनेस की बात करें तो सिर्फ एक आदमी जिसने कभी वजन तक नहीं उठाया है, वह 'स्टेरॉयड' के नाम पर रोएगा, जब कोई अलग तरह का शरीर लेकर आता है। मैंने यह शरीर, यह नाम, यह रवैया-ईंट दर ईंट, प्रतिनिधि दर प्रतिनिधि बनाया है। आप इसे सब्स्टेंस कहते हैं, मैं इसे सब्स्टेंस कहता हूं। मुझे सहानुभूति की जरूरत नहीं है। मुझे हावी होने के लिए जगह चाहिए और आप अपनी हद में रहें।"

Asim Riaz

मालूम हो कि रुबीना दिलैक और आसिम रियाज ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन एमएक्स प्लेयर (Amazon MX Player) पर आने वाले शो बैटलग्राउंड में जज की भूमिका निभा रहे हैं। 

यह भी पढ़ें- पत्नी Rubina Dilaik के सपोर्ट में आए अभिनव शुक्ला, Asim Riaz के बर्ताव पर खड़े किए सवाल