Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'दयाबेन' के साथ भी असित मोदी ने किया दुर्व्यवहार! मोनिका भदौरिया बोलीं- इसलिए वापस नहीं आना चाहतीं दिशा वकानी

    By Ruchi VajpayeeEdited By: Ruchi Vajpayee
    Updated: Sat, 20 May 2023 03:49 PM (IST)

    Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah तारक मेहता का उल्टा चश्मा में बावरी का किरदार निभा रही मोनिका भदौरिया ने खुलासा किया है कि दयाबेन कभी भी शो में वापस न ...और पढ़ें

    Asit Modi misbehave with Dayaben too Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah
    Asit Modi misbehave with Dayaben too Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah

    नई दिल्ली, जेएनएन। Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा इन दिनों विवादों में छाया हुआ है। रोशन सोढ़ी का किरदार निभाने वाली जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल ने निर्माता असित मोदी समेत तीन लोगों पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया। जिसके समर्थन में बावरी यानी मोनिका भदौरिया भी उतर आईं हैं। बावरी ने बताया कि कैसे उन्हें भी टॉर्चर किया गया था। अब एक्ट्रेस ने खुलासा किया है कि दयाबेन यानी दिशा वकानी भी कभी शो में वापस नहीं आएंगी।

    अब वापस नहीं आएंगी दिशा वकानी?

    मोनिका ने न्यूज18 शोशा को एक इंटरव्यू दिया और दिशा वकानी के शो छोड़ने के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि "मुझे नहीं लगता कि कोई भी इस शो में वापसी करना चाहता। मुझे ऐसा लगता है, वह वापस नहीं आना चाहती हैं।” इसके पीछे की वजह पूछने पर मोनिका ने जवाब दिया, “वह (दिशा वकानी) वापस नहीं आ रही है। दिशा, शो की लीड थीं, इतने दिनों से गुम है। क्या आपको नहीं लगता कि उन्होंने (असित कुमार मोदी) उन्हें वापस आने के लिए बहुत मेहनत की होगी? लेकिन वह वापस नहीं आना चाहती हैं।”

    असित मोदी ने दयाबेन को भी किया परेशान?

    अपनी बात आगे बढ़ाते हुए मोनिका ने कहा कि, “असित कुमार मोदी सभी के साथ एक जैसा व्यवहार करते हैं। उन्होंने दिशा वकानी के साथ भी गलत व्यवहार किया होगा। लेकिन वह इसे कभी गंभीरता से नहीं लेती थीं, वह चीजों को जाने देती थीं। ‘छोड़ो कोई बात नहीं’, ‘जाने दो’ और न जाने क्या क्या।” मोनिका कहा कहना है कि जो लोग शो में हैं, वो कुछ नहीं बोल रहे क्योंकि इस सीरियल की बदौलत उनका घर चल रहा है। उन्होंने कहा कि ज्यादातर लोग शो छोड़कर जा चुके हैं और जो है वो भी चले जाएंगे।

    6 साल से नहीं हैं शो का हिस्सा

    आपको याद दिला दें कि साल 2017 में दिशा वकानी ने तारक मेहता को छोड़ दिया था। वजह थी कि वो मां बनने वाली थीं। तब से अब तक वो वापस नहीं लौटीं इतने साल हो गए। पिछले ही साल दिशा ने एक बेटे को भी जन्म दिया। जिसके बाद तो उनकी वापसी की उम्मीद लगभग खत्म ही हो चुकी है।  

    खबरें और भी