यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Gurucharan Singh को नहीं मिले थे पैसे? असित मोदी ने बताया सच, एक्टर के बिहेवियर को लेकर कही ये बात
Gurucharan Singh Missing तारक मेहता का उल्टा चश्मा के रोशन सोढी यानी गुरुचरण सिंह को लापता हुए कई दिन बीत चुके हैं। एक्टर की आखिरी लोकेशन दिल्ली के पा ...और पढ़ें

HighLights
- कई दिनों से लापता हैं गुरुचरण सिंह
- असित मोदी ने गुरुचरण सिंह की गुमशुदगी पर किया रिएक्ट
- असित मोदी ने बताया कैसा था गुरुचरण सिंह का बिहेवियर
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। गुरुचरण सिंह की गुमशुदगी ने लोगों को हैरान कर दिया है। एक्टर की फैमिली उनकी तलाश में लगातार प्रयास कर रही है। इस बीच गुरुचरण के साथ काम करने वाली 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' कास्ट ने उनके लापता होने की खबर पर अपनी बात रखी है।
असित मोदी ने गुमशुदगी पर किया रिएक्ट
गुरुचरण सिंह को 'तारक मेहता...' छोड़े काफी टाइम हो गया। उन्होंने कोविड के बाद ही शो छोड़ दिया था, लेकिन टीम के लोगों से व्हाट्सऐप और कॉल पर कनेक्टेड थे। एक्टर को लेकर कई दिनों से खबर आ रही है कि उनकी फाइनेंशियल कंडीशन ठीक नहीं। हालांकि, उनकी फैमिली ने इस बात से नकार दिया। वहीं, अब 'तारक मेहता...' के प्रोड्यूसर असित मोदी ने उनकी गुमशुदगी पर रिएक्ट किया है।
किस तरह के व्यक्ति थे गुरुचरण सिंह?
टाइम्स नाऊ से बातचीत में असित मोदी (Asit Modi) ने गुरुचरण के बिहेवियर पर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा, ''ये बहुत ही शॉकिंग न्यूज है। वो (गुरुचरण) अपनी फैमिली से बहुत प्यार करते थे। उनके कंधों पर उनके पेरेंट्स की जिम्मेदारी थी। हम एक दूसरे के साथ पर्सनल नहीं थे, लेकिन जितना मैं उन्हें जानता था वह बहुत धार्मिक इंसान था।''
असित मोदी ने आगे कहा, ''गुरुचरण ने कोविड के टाइम तारक मेहता शो छोड़ दिया था, लेकिन उसके बाद भी हमारे अच्छे संबंध बने हुए थे। वो हमेशा स्माइल के साथ मिलते थे। लेकिन उनका यूं गायब हो जाना शॉकिंग है। तलाश जारी है। मुझे उम्मीद है कि कुछ अच्छा ही होगा। मैं भगवान से उनकी सही सलामती के लिए दुआ करता हूं। हमारी आखिरी मुलाकात 6-7 महीने पहले हुई थी।''
खबरें और भी
गुरुचरण को पैसे न मिलने की बताई सच्चाई
इसी के साथ असित मोदी ने ये भी बताया कि क्या गुरुचरण को 'तारक मेहता...' छोड़ते वक्त पैसे नहीं मिले थे। उन्होंने कहा कि ऐसा कुछ नहीं था। वो वक्त सबके लिए स्ट्रेसफुल था। शूटिंग रुक गई थी। हम नहीं जानते थे कि शो आगे चलेगा या नहीं। वो पल ही हमारे लिए मुश्किलों भरा था।