Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    IPL 2024 में महेंद्र सिंह धोनी के छक्का मारते ही क्लीन बोल्ड हुईं Ayesha Khan, खुशी से उछलीं हसीना, Video वायरल

    Updated: Mon, 01 Apr 2024 01:20 PM (IST)

    IPL 2024 में रविवार को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच शानदार मैच हुआ। भले ही सीएसके मैच हार गई लेकिन महेंद्र सिंह धोनी (Mahen ...और पढ़ें

    महेंद्र सिंह धोनी के छक्का मारने पर खुशी से उछलीं आयशा खान। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    महेंद्र सिंह धोनी के छक्का मारने पर खुशी से उछलीं आयशा खान। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. सीएसके का मैच देखने पहुंचीं आयशा खान
    2. महेंद्र सिंह धोनी के सिक्सर पर खुशी से झूमीं
    3. धोनी की बिग फैन निकलीं आयशा खान

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Ayesha Khan At IPL 2024: 31 मार्च 2024 को चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) और दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के बीच हुआ एक शानदार IPL मैच हुआ। बिग बॉस 17 फेम एक्ट्रेस आयशा खान (Ayesha Khan) भी मैच देखने स्टेडियम पहुंचीं।

    बिग बॉस सीजन 17 से पॉपुलर हुईं आयशा खान, महेंद्र सिंह धोनी उर्फ थाला (Thala) की बहुत बड़ी फैन हैं। इसका अंदाजा उनके हालिया रिएक्शन से साफ जाहिर है। अभिनेत्री CSK और DC का मैच देखने विशाखापट्टनम गई थीं। स्टेडियम से आयशा खान का वीडियो वायरल हो रहा है।

    धोनी के सिक्सर पर क्लीन बोल्ड हुईं आयशा खान

    रविवार को हुए आईपीएल मैच में जीत दिल्ली कैपिटल्स की हुई, लेकिन दिल महेंद्र सिंह धोनी जीत गए। महेंद्र सिंह धोनी जैसे ही मैदान में उतरे तो उन्होंने अपनी तूफानी बैटिंग से स्टेडियम की महफिल को रंगीन कर दिया। बैक-टू-बैक चौके-छक्के से स्टेडियम खुशी से गूंज उठा। इस भीड़ का हिस्सा आयशा खान भी रहीं। एक्ट्रेस ने दर्शक दीर्घा में बैठकर अपने फेवरेट खिलाड़ी को खूब चीयर किया।

    View this post on Instagram

    A post shared by 𝕾𝐮𝐩𝐫𝐞𝐦𝐚𝐜𝐲 👑 (@supremacy_editss)

    आयशा खान का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। क्लिप में देखा जा सकता है कि जैसे ही महेंद्र सिंह धोनी छक्का-चौका जड़ते हैं, वैसे ही आयशा खुशी के मारे उछल पड़ती हैं। ब्लैक टॉप में खूबसूरत लग रहीं एक्ट्रेस के चेहरे की खुशी साफ जाहिर कर रही है कि वह धोनी की कितनी बड़ी फैन हैं। उनका ये वीडियो इंटरनेट पर धूम मचा रहा है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Abhishek Kumar और खानजादी ने भरी महफिल में एक-दूजे को लगाया कसकर गले, आयशा खान के सामने खुला रिलेशनशिप का सच!

    आयशा खान ने धोनी को किया चीयर

    आयशा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी मैच से जुड़ी झलकियां शेयर की हैं। उन्होंने स्टोरी में महेंद्र सिंह धोनी की तस्वीरें शेयर की हैं। एक वीडियो के कैप्शन में एक्ट्रेस ने लिखा, "सिक्स, सिक्स थला सिक्स। बैकग्राउंड में मैं दिल खोलकर हंस रही थी।"

    यह भी पढ़ें- Ayesha Khan ने अभिषेक कुमार के साथ शेयर किया इतना Cute वीडियो, फिर कहा- 'शायद बाद में डिलीट कर दूं'