यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Abhishek Kumar को डेट कर रहीं Ayesha Khan? शरमाते हुए रिश्ते पर कह गईं ऐसी बात
रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 17 में आयशा खान और अभिषेक कुमार अच्छे दोस्त बन गए थे। मुनव्वर फारूकी को एक्सपोज करने आईं आयशा ने उनके दोस्त अभिषेक के साथ एक अ ...और पढ़ें

HighLights
- अभिषेक संग डेटिंग पर बोलीं आयशा खान
- आयशा ने अभिषेक के साथ रोमांटिक वीडियो बनाने की वजह का किया खुलासा
- जल्द मराठी फिल्म में नजर आएंगी आयशा खान
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। आयशा खान (Ayesha Khan) विवादित रियलिटी शो 'बिग बॉस सीजन 17' में चंद दिनों के लिए टिकी थीं, लेकिन उन्होंने कम समय में ही लाखों लोगों को अपना दीवाना बना लिया था। मुनव्वर फारूकी की एक्स गर्लफ्रेंड रह चुकीं आयशा खान का बॉन्ड अभिषेक कुमार (Abhishek Kumar) के साथ खूब पसंद किया गया था। यहां तक कि लोग यह भी मानने लगे थे कि शायद दोनों डेटिंग कर रहे हैं।
हाल ही में, आयशा खान ने अभिषेक कुमार के साथ एक रोमांटिक वीडियो भी शेयर किया था, जो देखते ही देखते इंटरनेट पर मिनटों में वायरल हो गया था। अभिषेक और आयशा की केमिस्ट्री लाजवाब थी। वैलेंटाइन डे पर दोनों के वीडियो ने उनके डेटिंग रूमर्स को और हवा देने का काम किया। अब आयशा खान ने अभिषेक संग अपने रिश्ते पर चुप्पी तोड़ी है।
अभिषेक कुमार संग डेटिंग पर बोलीं आयशा खान
शुक्रवार को आयशा खान ने पैपराजी से बात करते हुए अभिषेक कुमार के साथ अपने रिश्ते पर बात की। जब पैपराजी ने आयशा से उनके और अभिषेक के रोमांटिक वायरल वीडियो से जुड़ा सवाल किया और पूछा कि क्या दोनों का आगे डेटिंग का कोई प्लान है। इस पर आयशा ने कहा कि वह वीडियो सिर्फ उनके म्यूजिक एल्बम का प्रमोशन के लिए था। बाकी कुछ भी ऐसा नहीं है।
यह भी पढ़ें- Ayesha Khan को मिला नया ब्वॉयफ्रेंड, Munawar Faruqui से ब्रेकअप के बाद ये किसका हाथ थामें दिखीं
क्या आयशा और अभिषेक का होगा म्यूजिक एल्बम?
आयशा ने उन रूमर्स को भी खारिज किया, जिसमें कहा गया कि वह और अभिषेक कोई म्यूजिक वीडियो करने वाले हैं। आयशा ने बताया कि वह अभी कोई म्यूजिक वीडियो नहीं कर रहे हैं। उन्हें ऑफर्स मिल रहे हैं, लेकिन अभी वह कुछ अच्छे का इंतजार कर रहे हैं। इसी दौरान एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि वह एक मराठी फिल्में नजर आएंगी, जिसकी शूटिंग लगभग पूरी हो गई है।
खबरें और भी
मालूम हो कि आयशा खान 'बिग बॉस 17' में एक्स ब्वॉयफ्रेंड मुनव्वर फारूकी को एक्सपोज करने आई थीं। उन्होंने बिग बॉस विनर पर एक साथ दो लड़कियों को डेट करने का आरोप लगाया था। हालांकि, शो में आरोप के बाद मुनव्वर संग नजदीकियों को लेकर एक्ट्रेस को खूब फटकार भी मिली।