यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Ayesha Khan ने मौसम की तरह बदली करवट, Munawar Faruqui की जीत के बाद अपने बयान से फौरन मार ली पलटी
Ayesha Khan On Munawar Faruqui बिग बॉस सीजन 17 खत्म हो चुका है लेकिन इस शो के बाद भी कुछ कंटेस्टेंट लगातार चर्चा में बने हुए हैं। इनमें से एक आयशा खान ...और पढ़ें

HighLights
- आयशा खान ने मुनव्वर की जीत के बाद मारी पलटी
- मुनव्वर फारुकी को लेकर फिर से बोलीं आयशा खान
- बिग बॉस 17 में लगाए थे मुनव्वर फारुकी पर गंभीर आरोप
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Ayesha Khan On Munawar Faruqui: सलमान खान के बिग बॉस 17 में मुनव्वर फारुकी से लेकर मनारा चोपड़ा,अभिषेक कुमार और अंकिता लोखंडे जैसे सितारे अपनी निजी लाइफ को लेकर खूब सुर्खियों में रहे। इन्हीं में से एक नाम सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर आयशा खान का भी है।
आयशा खान बिग बॉस 17 में वाइल्ड कार्ड एंट्री बनकर आई थीं। उन्होंने इस शो में आते ही एक्स ब्वॉयफ्रेंड मुनव्वर फारुकी को लेकर कई विवादित बयान दिए थे और साथ ही नेशनल टीवी पर ये बात कही थी कि वह इस शो के खत्म होने के बाद मुनव्वर फारुकी की शक्ल तक नहीं देखेंगी।
लेकिन अब मुनव्वर फारुकी के बिग बॉस 17 की ट्रॉफी जीतने के बाद हाल ही में आयशा ने बिल्कुल बदलते मौसम की तरह अपने बयान से भी पलटी मारी है और ऐसी बात कही है, जिसे सुनकर सोशल मीडिया पर यूजर्स भी काफी हैरान हैं।
मुनव्वर पर दिए अपने बयान से पलटी आयशा खान
मुनव्वर फारुकी ने बिग बॉस 17 के खत्म होने के बाद आयशा को लेकर उनके मन में क्या है, ये क्लियर कर दिया था। हालांकि, अब आयशा खान का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने बयान से पलटती हुई नजर आईं। दरअसल, बिग बॉस 17 कंटेस्टेंट आयशा खान हाल ही में अभिषेक कुमार की रीयूनियन पार्टी का हिस्सा बनी थीं।
खबरें और भी
इस पार्टी के वीडियो को सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। आयशा खान से मीडिया बातचीत के दौरान जब ये सवाल पूछा गया कि अगर उन्हें अभिषेक कुमार या मुनव्वर फारुकी में से किसी एक के साथ म्यूजिक वीडियो करने का मौका मिले, तो वह किसे चुनेंगी। इस सवाल का जवाब देते हुए आयशा खान ने कहा,
"मैं इस सवाल का जवाब नहीं देना चाहूंगी। मैं एक आर्टिस्ट हूं और किसी के साथ भी काम करने से मुझे कोई दिक्कत नहीं है"।
आयशा खान पर यूजर्स ने उठाए सवाल
आयशा खान को अपने बयान से अचानक पलटते हुए देखकर यूजर्स ने उन्हें ट्रोल कर दिया। एक यूजर ने लिखा, "अच्छा अब कोई दिक्कत नहीं है, अगर आप इतने ही अच्छे थे तो बिग बॉस के घर में जाकर मुनव्वर को बेइज्जत क्यों किया"। दूसरे यूजर ने लिखा, "आप टेंशन मत लो, इस बार मुनव्वर ही आपके साथ काम करने के लिए मना कर देगा"।
View this post on Instagram
अन्य यूजर ने लिखा, "हाहाहा, नाटक सही किया आपने, अब मुनव्वर फारुकी का फैंडम देखकर उनके साथ काम करने में इनको दिक्कत क्यों होंगी। आपको बता दें कि आयशा खान जब बिग बॉस के घर में थी तो उन्होंने मुनव्वर फारुकी पर उन्हें डबल डेट करने का इल्जाम लगाया था।