Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    अभिषेक कुमार की पार्टी में Munawar Faruqui ने उड़ाई Mannara Chopra की खिल्ली, एक्ट्रेस का बन गया मुंह

    Updated: Wed, 07 Feb 2024 08:55 AM (IST)

    Abhishek Kumar Party बिग बॉस सीजन 17 के पहले रनर-अप रहे अभिषेक कुमार ने बीती रात को एक शानदार पार्टी होस्ट की जहां कई एक्स कंटेस्टेंट्स भी नजर आए। शो ...और पढ़ें

    अभिषेक कुमार की पार्टी में मिले मुनव्वर फारूकी और अभिषेक कुमार। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    अभिषेक कुमार की पार्टी में मिले मुनव्वर फारूकी और अभिषेक कुमार। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. अभिषेक कुमार ने होस्ट की पार्टी
    2. मनारा और मुनव्वर की हुई मुलाकात
    3. मुनव्वर ने उड़ाया मनारा का मजाक

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सलमान खान का विवादित रियलिटी शो 'बिग बॉस 17' खत्म हो गया है, लेकिन इसके कंटेस्टेंट्स किसी न किसी वजह से चर्चा में रहते हैं। बिग बॉस के घर में मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui) और मनारा चोपड़ा (Mannara Chopra) के रिश्ते में दोस्ती और दुश्मनी दोनों देखने को मिली। 

    मनारा और मुनव्वर का हैशटैग मुनारा भी शुरू हो गया था। लोगों को दोनों की दोस्ती काफी पसंद आई थी। हालांकि, शो के आखिरी दिनों में उनके बीच की खिटपिट इतनी बढ़ गई थी कि कई बार गंदी लड़ाई तक हुई। खैर, शो से निकलने के बाद पहली बार मनारा और मुनव्वर की मुलाकात हो गई है। 

    अभिषेक की पार्टी में बिग बॉस कंटेस्टेंट्स का रीयूनियन

    6 फरवरी 2024 की रात को 'बिग बॉस 17' के फर्स्ट रनर-अप रहे अभिषेक कुमार (Abhishek Kumar) ने एक शानदार पार्टी होस्ट की। इस पार्टी में नाविद सोले, आयशा खान (Ayesha Khan), सोनिया बंसल, रिंकू धवन, मुनव्वर फारूकी, मनारा चोपड़ा, अंकित गुप्ता, प्रियंका चाहर समेत कई बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट्स और सितारे शामिल हुए। 

    यह भी पढ़ें- Mannara Chopra के इश्क में डूबे Abhishek Kumar, लीक हुई रोमांटिक फोटोज, फैंस बोले- 'मुनव्वर की जली ना'

    मुनव्वर ने लिए मनारा के मजे

    'बिग बॉस 17' के बाद मुनव्वर फारूकी और मनारा चोपड़ा की पहली मुलाकात हुई। दोनों अभिषेक की पार्टी में मिले, एक-दूसरे को गले लगाया और मीडिया से भी बातचीत की। इस दौरान कॉमेडियन ने मनारा का मजाक उड़ाते हुए नजर आए। उन्होंने मनारा के मजे लेते हुए कहा, "यहां दो विनर हैं।" इसके बाद वह हंसने लगते हैं। फिर अभिषेक भी मनारा का मजाक उड़ाते हुए कहते हैं, "NRI कैटेगरी में नाविद विनर है।"

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by M S (@shayariforever7778)

    अभिषेक और मुनव्वर के मजे लेने के बाद मनारा पहले हंसती हैं और फिर उनका मुंह बन जाता है। वह मुनव्वर की ओर इशारा करती हुई कहती हैं, "और यह किस कैटेगरी में विनर हैं?" मुनव्वर जवाब में कहते हैं, "मैं विनर कैटेगरी में हूं।" फिर वह उन्हें बधाई देती हैं। 

    मालूम हो कि 'बिग बॉस 17' की सेकेंड रनर-अप रहीं मनारा चोपड़ा ने इंस्टाग्राम प्रोफाइल में लिखा था कि वह फीमेल कैटेगरी में विनर हैं। इसके बाद मुनव्वर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए मनारा का मजाक उड़ाया था। उन्होंने कहा था कि अंकिता और विक्की कपल कैटेगरी में विनर हैं, नाविद NRI कैटेगरी में और औरा इंटरनेशनल कैटेगरी में विनर हैं।

    यह भी पढ़ें- Anjali Arora ने 'एक्स ब्वॉयफ्रेंड' Munawar Faruqui की जीत पर दिया ऐसा रिएक्शन, Video हुआ वायरल