पंकज धीर ही नहीं, B R Chopra की 'महाभारत' के ये 9 कलाकार भी दुनिया को कह चुके अलविदा
80 के दशक में निर्देशक बी आर चोपड़ा की महाभारत ने दूरदर्शन पर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। बीते दिन महाभारत में कर्ण का किरदार निभाने वाले एक्टर पंक ...और पढ़ें

दूरदर्शन की महाभारत की कास्ट (फोटो क्रेडिट- आईएमडीबी)
HighLights
80 के दशक में प्रसारित हुआ था महाभारत शो।
महाभारत के इन कालाकारों का हो चुका है निधन।
15 अक्टूबर को शो के एक्टर पंकज धीर की हुई मौत।
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। छोटे पर्दे के सबसे चर्चित माइथोलॉकिल शो में महाभारत का नाम भी शामिल होता है। 80 के दशक में बी आर चोपड़ा के निर्देशन में इस कल्ट धारावाहिक को दूरदर्शन टीवी चैनल पर टेलीकास्ट किया गया। इस शो में कर्ण का आइकॉनिक किरदार निभाने वाले एक्टर पंकज धीर (Pankaj Dheer) का 15 अक्टूबर को निधन हो गया। लेकिन सिर्फ पंकज महाभारत की कास्ट (Mahabharat Cast) पहले ऐसे कलाकार नहीं हैं, जिनकी मौत हो चुकी है।
उनसे पहले महाभारत की ये कालजयी कलाकार भी इस दुनिया को अलविदा कह चुके हैं। आइए एक नजर उनकी इस लिस्ट पर डालते हैं-
प्रवीण सोबती (Praveen Sobati)
बी आर चोपड़ा की महाभारत में भीम की भूमिका अभिनेता प्रवीण कुमार सोबती ने अदा की थी। महाभारत के भीम के रोल में उन्हें काफी लोकप्रियता मिली। मालूम हो कि साल 2022 में प्रवीण ने इस दुनिया को हमेशा-हमेशा के लिए छोड़ दिया। अभिनेता ने 74 साल की उम्र में आखिरी सांस ली थी।
-1760598222180.jpg)
यह भी पढ़ें- 'जब मुझे उनकी जरूरत थी...', Pankaj Dheer के निधन से टूटीं हेमा मालिनी, कैप्शन देख रो देंगे आप
गूफी पेंटल (Gufi Paintal)
दूरदर्शन की महाभारत में मामा शकुनि की भूमिका अभिनेता गूफी पेंटल ने निभाई थी। गूफी इस महाभारत में सिर्फ अहम किरदार निभाने के लिए नहीं बल्कि बतौर कास्टिंग डायरेक्टर भी जाने जाते थे। गूफी का निधन 5 जून 2023 में मुंबई में हुआ था।
-1760598230062.jpg)
धर्मेश तिवारी (Dharmesh Tiwari)
छोटे पर्दे की महाभारत में गुरु कृपाचार्य की भूमिका में अभिनेता धर्मेश तिवारी नजर आए थे। 11 साल पहले 2014 में धर्मेश ने आखिरी सांस ली थी।
-1760598669204.jpg)
राजेश विवेक (Rajesh Vivek)
महर्षि वेदव्यास ने महाकाव्य महाभारत को लिखा था। इस किरदार को बी आर चोपड़ा की महाभारत में अभिनेता राजेश विवेक ने अदा किया था, जिनका देहांत 2016 में हार्ट अटैक की वजह हो गया था।

समीर चित्रे (Sameer Chitre)
पांडवों के पांच भाइयों में से एक नकुल थे और दूरदर्शन की महाभारत में नकुल की भूमिका में एक्टर समीर चित्रे नजर आए थे। समीर की मौत 2020 में हो गई थी।
-1760598369978.jpg)
विजेंद्र राजदान (Vijendra Rajdan)
महाभारत में हस्तिनापुर के महा मंत्री विधुर की भूमिका एक्टर विजेंद्र राजदान ने निभाई थी। बता दें कि साल 2003 में विजेंद्र का निधन हो गया था।
-1760598274155.jpg)
गोगा कपूर (Goga Kapoor)
हिंदी सिनेमा में खलनायक की भूमिका निभाने के लिए अभिनेता गोगा कपूर काफी फेमस थे। महाभारत शो में भी उन्होंने कंस का किरदार प्ले किया था। साल 2011 में गोगा ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था।
खबरें और भी
-1760598283419.jpg)
सतीश कौल (Satish Kaul)
पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर कलाकार सतीश कौल ने बी आर चोपड़ा की महाभारत में इंद्र देव के कैरेक्टर को प्ले किया था। 2021 में कोविड-19 के चलते उनकी जान चली गई थी।
-1760598294175.jpg)
रसिक दवे (Rasik Dave)
1988 में दूरदर्शन पर पहली बार प्रसारित होने वाली महाभारत में नंद की भूमिका अभिनेता रसिक दवे ने निभाई थी। किडनी फेलियर के चलते 2022 में रसिक का देहांत हो गया था।
-1760598302659.jpg)
यह भी पढ़ें- 'उन्होंने असली महाभारत नहीं पढ़ी...', Pankaj Dheer के निधन के बाद 'भीष्म' मुकेश खन्ना ने याद किए पुराने दिन