चार घंटे खड़ा रहा था... 38 साल बाद Mahabharat के 'कृष्ण' का खुलासा, एक सीन में हालत हुई थी खराब
निर्देशक बी आर चोपड़ा की महाभारत में भगवान कृष्ण की भूमिका निभाने वाले एक्टर नीतीश भारद्वाज ने शो के एक सीन को लेकर बड़ा खुलासा किया है। ...और पढ़ें

महाभारत के कृष्ण नीतीश भारद्वाज (फोटो क्रेडिट- फेसबुक)
HighLights
महाभारत में भगवान कृष्ण बने थे नीतीश भारद्वाज
आज भी लोकप्रिय है नीतीश भारद्वाज का किरदार
इस सीन के लिए करनी पड़ी थी कड़ी मेहनत
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। दूरदर्शन की महाभारत को छोटे पर्दे के सबसे शानदार माइथोलॉजिकल शोज में गिना जाता है।इसी तरह महाभारत में भगवान कृष्ण का किरदार निभाने वाले एक्टर नीतीश भारद्वाज को भी घर-घर में लोकप्रियता मिली।
हाल ही में नीतीश ने एक हैरान करने वाले खुलासा किया है और बताया है कि उन्हें एक सीन के लिए चार-चार घंटे खड़े रहना पड़ता था। आइए इस मामले को विस्तार से जानते हैं-
इस सीन के लिए की मेहनत
बी आर चोपड़ा द्वारा निर्मित धारावाहिक महाभारत में भगवान श्री कृष्ण की भूमिका निभाने के बाद अभिनेता नीतीश भारद्वाज को इतने ज्यादा फेमस हुए कि आज भी लोग उन्हें उस भूमिका में याद करते हैं। हालांकि, इसके लिए उन्हें काफी मेहनत भी करनी पड़ी थी। जिस सीन में अर्जुन को श्री कृष्ण गीता का उपदेश देते हैं, धारावाहिक में दिखाए उस सीन का उल्लेख करते हुए नितीश बताते हैं-
यह भी पढ़ें- पर्दे पर 'नाग' बना TV का 'कृष्ण कन्हैया', 37 साल पहले आई थी वो कल्ट फिल्म; घर-घर में हुई ब्लॉकबस्टर
-1779265174490.jpg)
बी आर चोपड़ा जी मुझे हर सीन के पीछे की तकनीक भी समझाते थे। गीता उपदेश वाले सीन की शूटिंग के दौरान मैंने उनसे पूछा कि हम विश्वरुप दर्शन योग (जिसमें अर्जुन भगवान श्री कृष्ण का दिव्य स्वरूप देखते हैं) वाला सीन कैसे करने वाले हैं। उस सीन में मैं सिर्फ एक जगह खड़ा था, बाकी चेहरे दूसरे लोगों को खड़ा करके शूट किए गए थे। इसको स्टाप ब्लॉक फोटोग्राफी की तकनीक से किया गया था।

उसमें कैमरा और मुख्य पात्र दोनों नहीं हिलते हैं। अगर दो शॉट के बीच मेरा हाथ जरा भी हिल जाता, एडिटिंग के बाद सीन में हिलता हुआ दिखता। इसलिए उस सीन की शूटिंग के लिए विशेष लकड़ियां बनवाई गई थी। मैं चार-चार घंटे बिना हाथ हिलाए खड़ा रहा हूं, इस दौरान मैं अपनी नजर किसी एक चीज पर गड़ा देता था और वही देखता रहता था।
कल्ट शो महाभारत
बेशक टीवी पर महाभारत महाकाव्य पर आधारित कई धारावाहिक बने, लेकिन जो लोकप्रियता बी आर चोपड़ा की महाभारत को मिली है, वो कोई और हासिल नहीं कर सका। इस शो की सफलता का सबसे बड़ा कारण इसकी कल्ट कास्ट रही, जो आज भी शो के किरदारों के नाम से जानी जाती है। नीतीश भारद्वाज का भगवान 'कृष्ण', फिरोज खान का 'अर्जुन' और पुन्नीत इस्सर द्वारा निभाया 'दुर्योधन' जैसे कई कलाकारों के कैरेक्टर आज भी अमर है।