यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 25, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Battleground में Asim Riaz की जगह इस बिग बॉस कंटेस्टेंट की हुई एंट्री, रजत दलाल से है पुरानी दुश्मनी!
फिटनेस रियलिटी शो बैटलग्राउंड (Battleground) इन दिनों चर्चा में बना हुआ है। अमेजन प्राइम वीडियो का यह शो टीम लीडर ...और पढ़ें

HighLights
- बैटलग्राउंड शो से आसिम रियाज हुए बाहर
- आसिम की जगह हुई इस बिग बॉस फेम की एंट्री
- रजत दलाल के साथ ऐसा है रिश्ता
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अमेजन प्राइम वीडिय पर बैटलग्राउंड नाम का फिटनेस रियलिटी शो शुरू हुआ, जो अनाउंसमेंट के टाइम से ही टीम लीड के झगड़ों के कारण चर्चा में बना हुआ है। शो के पहले ही प्रोमो में देखने को मिला की आसिम रियाज और रजत दलाल के बीच भिड़ंत हुई। इसके बाद अभिषेक मल्हान उर्फ फुकरा इंसान के साथ आसिम की लड़ाई हुई। फिर दूसरी टीम लीडर रुबीना दिलैक के साथ भी उन्होंने पंगा ले लिया। इसके बाद अपडेट सामने आया है कि मेकर्स ने आसिम को शो से बाहर कर दिया।
आसिम रियाज समेत इस शो में चार टीम लीडर थे, लेकिन उनके बाहर होने के बाद शो में तीन ही गैंग लीडर रह गए। ऐसे में अब शिखर धवन के शो में मेकर्स ने आसिम की जगह एक और मजबूत टीम लीडर चुन लिया है।
आसिम की जगह ये बिग बॉस कंटेस्टेंट बनेगा टीम लीडर
बिग बॉस ताजा खबर की लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, आसिम रियाज की जगह फिटनेस रियलिटी शो बैटलग्राउंड में बॉक्सर और बिग बॉस ओटीटी 3 में नजर आने वाले नीरज गोयल नजर आएंगे। हालांकि, उनके नाम की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन ऐसा होता है तो शो में एक बार फिर तनाव का माहौल पैदा हो सकता है।
ये भी पढ़ें- Asim Riaz के फैन से पति अभिनव को मिली धमकी पर Rubina Dilaik का चढ़ा पारा, कहा- 'चुप्पी मेरी कमजोरी...'
View this post on Instagram
रजत दलाल के साथ कैसा है रिश्ता?
इस शो को फॉलो करने वाले जानते होंगे कि आसिम का सबसे पहले झगड़ा रजत दलाल के साथ हुआ था। हालांकि, उन्हें शो से बाहर निकालने की असल वजह का अभी पता नहीं चला है, लेकिन कहा जा रहा है कि रुबीना के साथ गलत ढंग से बात करने के बाद उन्हें निकाला गया है। अब उनकी जगह नीरज गोयत को लाया जा रहा है। बता दें कि नीरज की जुबानी जंग रजत दलाल के साथ पहले हो चुकी है। सोशल मीडिया पर नीरज ने रजत को चैलेंज दिया था। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए रजत ने कहा था कि उनके 6 महीने की कमाई टैबल पर रख दें और फिर तैयारी करके उन्हें हरा देंगे।

अगर शो में बॉक्सर की एंट्री होती है, तो संभावना है कि रजत के साथ उनकी जुबानी जंग देखने को मिल सकती है। बता दें कि रुबीना दिलैक के साथ झगड़ा होने के बाद अभिनव शुक्ला ने उनकी फिटनेस पर सवाल खड़े किए थे। इसके बाद आसिम ने उन्हें प्रतिक्रिया देते हुए मामले से दूर रहने की सलाह दी थी। फिर बाद में अभिनव की पत्नी रुबीना ने इंस्टा स्टोरी के जरिए आसिम पर निशाना साधा था।
