विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 22, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Asim Riaz के फैन से पति अभिनव को मिली धमकी पर Rubina Dilaik का चढ़ा पारा, कहा- 'चुप्पी मेरी कमजोरी...'

Published: Tue, 22 Apr 2025 10:43 AM (IST)

फेमस टीवी एक्ट्रेस रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik) इन दिनों रियलिटी शो बैटलग्राउंड में नजर आ रही हैं जहां उनका को-गैंग ...और पढ़ें

आसिम रियाज के फैन पर भड़कीं रुबीना दिलैक। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
आसिम रियाज के फैन पर भड़कीं रुबीना दिलैक। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. रुबीना दिलैक की आसिम रियाज के साथ हुई लड़ाई
  2. अभिनव शुक्ला ने आसिम रियाज लगाई थी क्लास
  3. पति को धमकी मिलने पर रुबीना दिलैक का फूटा गुस्सा

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रियलिटी शो बैटलग्राउंड (Battleground) के हालिया एपिसोड में दिखाया गया कि कैसे आसिम रियाज (Asim Riaz) और रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik) आपस में भिड़ गए। कहा जा रहा है कि आसिम ने रुबीना के खिलाफ अपमानजनक बयान भी दिया जिसके बाद अभिनव शुक्ला (Abhinav Shukla) ने अपनी बीवी का सपोर्ट किया और एक्टर की क्लास लगाई।

अभिनव शुक्ला ने जैसे ही आसिम रियाज को फटकार लगाते हुए एक पोस्ट किया, वैसे ही उन्हें एक्टर के एक फैन ने जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने दावा किया कि आसिम का फैन खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बता रहा है और उन्हें धमकी दे रहा है। उन्होंने सोशल मीडिया पर स्क्रीनशॉट भी लगाया था। अब रुबीना ने आखिरकार चुप्पी दी है।

ट्रोल पर भड़कीं रुबीना दिलैक

रुबीना दिलैक ने एक हालिया पोस्ट में आसिम रियाज के उस फैन पर गुस्सा निकाला है जिन्होंने उनके पति को जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने यूजर का धमकी भरा मैसेज का स्क्रीनशॉट इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की है और लिखा है, "मेरी चुप्पी मेरी कमजोरी नहीं है। मेरे धैर्य की परीक्षा मत लो।"

यह भी पढ़ें- 'अपनी नाक घुसाना बंद करो', Asim Riaz का अभिनव शुक्ला पर फूटा गुस्सा, धमकी वाले कमेंट पर भी दिया जवाब

Rubina 

आसिम रियाज ने अभिनल की लगाई थी क्लास

बीते दिन आसिम रियाज भी अभिनव शुक्ला पर खूब बरसे थे। उन्होंने एक लंबा चौड़ा नोट लिखकर धमकी से लेकर उनकी फिटनेस को स्टेरॉयड बताने पर गुस्सा निकाला था। आसिम ने अभिनव के बोलने पर कहा था, "चार जजेस बात कर रहे हैं। तुम्हें बीच में कूदने के लिए किसने बुलाया? हीरो बनने की कोशिश में हर जगह अपनी नाक घुसाना बंद करो। यह कोई व्हाट्सऐप ड्रामा नहीं। तुम जैसे लोग तभी बोलते हो, जब किसी और की वजह से तुम चर्चा में आते हो। यह तुम्हारा मामला नहीं था, फिर तुम आए जैसे तुम मायने रखते हो।"

Asim Riaz

आसिम रियाज यही नहीं रुकें। उन्होंने यह भी कहा कि धमकी वाला का पोस्ट करके वह सहानुभूति बटोर रहे हैं। उन्होंने कहा, "कोई कुछ भी लिख सकता है। डटे रहे हो या चुप रहो।" उन्होंने अभिनव को अपनी हद में रहने के लिए भी कहा था। ऐसी चर्चा है कि रुबीना से झगड़े के बाद आसिम को बैटलग्राउंड शो से निकाल दिया गया है। 

यह भी पढ़ें- Rubina Dilaik के सपोर्ट में आए अभिनव को मिली जान से मारने की धमकी, यूजर ने कहा - 'आसिम भाई से पंगा नहीं'