विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'बिग बॉस ओटीटी 2' में ही गई थी Elvish Yadav के जेल जाने की भविष्यवाणी, सच होने पर बोलीं बेबिका 'काश सीरियसली लिया होता'

Published: Tue, 02 Apr 2024 12:04 PM (IST)

बिग बॉस ओटीटी 2 विनर Elvish Yadav के सितारे इन दिनों गर्दिश में नजर आ रहे हैं। पिछले कुछ दिनों ...और पढ़ें

एल्विश यादव और बेबिका धुर्वे. फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
एल्विश यादव और बेबिका धुर्वे. फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। इन दिनों सोशल मीडिया सेंसेशन बन चुके एल्विश यादव (Elvish Yadav) को लेकर आ रही निगेटिव खबरें थमने का नाम नहीं ले रहीं। 'बिग बॉस ओटीटी 2' जीतने के बाद से वह किसी न किसी मुसीबत में फंसते जा रहे हैं। 

लगातार निगेटिव खबरों को लेकर सुर्खियों में एल्विश यादव

एल्विश यादव को लेकर सबसे पहले निगेटिव बातें तब शुरू हुईं, जब उन्होंने वाइल्ड कार्ड एंट्री होकर 'बिग बॉस ओटीटी 2' की ट्रॉफी जीती थी। यह बिग बॉस के सभी सीजन में पहली बार हुआ था, जब वाइल्ड कार्ड होते हुए किसी ने बाजी मार ली हो।

फैंस इस बात से खफा थे कि अचानक से बीच में आकर अभिषेक मल्हान (Abhishek Malhan) का गेम बिगाड़कर एल्विश ने ट्रॉफी अपने नाम की। ट्रोलिंग से परेशान एल्विश ने ट्रॉफी वापस करने तक की बात कह दी थी। हालांकि, सबसे बड़ी मुसीबत तो इस साल की शुरुआत में आई।

एल्विश को लेकर हुई थी ये भविष्यवाणी

'बिग बॉस ओटीटी 2' के फैमिली एपिसोड में बेबिका धुर्वे के पिता पंडित जनार्दन से एंट्री ली थी। तब उन्होंने सभी कंटेस्टेंट्स को लेकर कुछ न कुछ प्रेडिक्ट किया था। जब एल्विश के फेस रीडिंग की बारी आई, तब उन्होंने कहा था कि 18 से 23 की उम्र के बीच उन्हें कुछ परेशानी हुई है। उन्होंने हिंट दिया था कि एल्विश ने ड्रग्स लेना शुरू कर दिया या इससे जुड़े मामले में जुड़े हैं, जिसके लिए भविष्य में वह लीगल मुसीबत में फंस सकते हैं।

इतना ही नहीं, पंडित जनार्दन ने ये भी प्रेडिक्ट किया कि 29 की उम्र के बाद एल्विश धार्मिक हो जाएंगे और 30 की उम्र तक उनकी शादी हो जाएगी। वहीं, 26 की उम्र के बाद वह राजनीति में एंट्री करेंगे, लेकिन उन्होंने कामयाबी एंटरटेनमेंट फील्ड से ही मिलेगी। 

बेबिका धुर्वे ने कही ये बात

पंडित जनार्दन की ये भविष्यवाणी सच साबित होने पर बेबिका धुर्वे ने इस पर रिएक्शन दिया है। उन्होंने कहा कि काश इन बातों को लोगों ने सीरियसली लिया होता।

इस विवाद में फंसे एल्विश यादव

20 मार्च को एल्विश यादव को रेव पार्टी में सांप का जहर सप्लाई करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। वह एक हफ्ते जेल में रहे और अब बेल पर बाहर हैं। इसके बाद मनीषा रानी से उनका विवाद शुरू हो गया है। मनीषा ने हाल ही में एलान किया कि उनकी और एल्विश की दोस्ती खत्म हो चुकी है। एल्विश ने म्यूजिक एल्बम में उनकी जगह अक्षय कुमार की फोटो थंबनेल में लगा दी, जिसे रिप्लेस करने से उन्होंने मना कर दिया। इसके बाद मनीषा ने उन्हें अनफॉलो कर दिया।

यह भी पढ़ें: सामने आई Elvish Yadav को अनफॉलो करने की असली वजह, गुस्से से तिलमिलाई Manisha Rani बोलीं- आखिर मेरी भी इज्जत है

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।