Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bhabhi ji के एक्टर्स Aasif Sheikh और Rohitsav Gour का मंडी हाउस से क्यों है लगाव? बोले - उधार अभी भी बाकी है

    Updated: Sat, 19 Oct 2024 04:16 PM (IST)

    Rohitashv Gour और Aasif Sheikh के बीच की दोस्ती काफी गहरी है। दोनों ही एक्टर्स ने मंडी हाउस से अपनी शुरुआत की थी और आजकल सीरियल भाभी जी में नजर आ रहे ...और पढ़ें

    आसिफ शेख और रोहिताश्व गौड़ ने दिल्ली को बताया दूसरा घर
    आसिफ शेख और रोहिताश्व गौड़ ने दिल्ली को बताया दूसरा घर

    एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। आसिफ शेख और रोहिताश्व गौड़ इस बेहतरीन जोड़ी को आपने सीरियल भाभी जी घर पर हैं (Bhabhiji Ghar Par Hai) में देखा होगा। शो में ये लोग खूब हंसी के ठहाके लगाते हैं। इनकी कॉमिक टाइमिंग देखकर कोई भी हंसने पर मजूबर हो जाएगा।

    को-स्टार्स होने के अलावा इन दोनों एक्टर्स को कोई अन्य चीज जो जोड़े रखती है वो है दिल्ली से उनका लगाव। ये दोनों ही दिल्ली को अपना दूसरा घर मानते हैं। मंडी हाउस से इनका खास लगाव है। एक्टर कहते हैं कि ये वो जगह है जिसने हमें वो बनाया है जो हम आज हैं।

    मंडी हाउस से दोनों ही एक्टर्स का है खास लगाव

    रोहिताश्व ने मंडी हाउस के नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से पढ़ाई की है और वो दिल्ली एक स्टूडेंट के तौर पर आए थे। साल 1986 लेकर 1997 तक वो यहां रहे। मंडी हाउस की यादें ताजा करते हुए करते हुए और थोड़ा इमोशनल होते हुए उन्होंने ई टाइम्स से कहा, ऐसा लगता है आधा जीवन तो यहीं गुजरा है। पहले एनएसडी के छात्र के रूप में और फिर मैं एनएसडी रिपर्टरी कंपनी में शामिल हो गया।

    यह भी पढ़ें: लीप के बाद Anupamaa में हो रही है इस पुरानी एक्ट्रेस की एंट्री! कमबैक पर सामने आ गई सच्चाई

    8 से 9 किमी चलते थे पैदल 

    आसिफ ने कहा कि उन्होंने तो एनएसडी से पढ़ाई नहीं की है लेकिन फिर भी वो शौकिया थिएटर करते थे। आसिफ ने कहा, "जब मैंने घर पर बताया कि मैं एक्टिंग करना चाहता हूं, तो मेरे पिता को ये चीज पसंद नहीं आई और उन्होंने मुझे पैसे देना बंद कर दिया। मैं हर दिन सेंट्रल दिल्ली स्थित अपने घर से मंडी हाउस तक लगभग 8-9 किलोमीटर पैदल चलकर जाता था। फिर मुझे 'हम लोग' में अभिनय करने का मौका मिला, तब हम हिमाचल भवन में शूटिंग करते थे। जब थोड़े पैसे आने लगे तो यहां से जाते थे बंगाली मार्केट पार्टी करने, वो दिन बहुत ही यूनीक थे।

    खबरें और भी

    उन्होंने आगे कहा -

    "आज भी जब मैं यहां आता हूं तो मुझे लगता है कि इस जगह की फिजा में ही कला और संस्कृति है। यहां एक अपनापन अभी भी लगता है। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि जब मैंने वर्षों पहले यहां आना शुरू किया था तब मैं किसी को नहीं जानता था। हर आदमी स्ट्रगलर था और हर कोई अपना सा लगता था। अब जब मैं यहां आता हूं तो उन दिनों की बहुत याद आती है।"

    मंडी हाउस आने के बाद दोनों ने टपरी पर जाकर यहां की चाय का भी आनंद लिया। रोहिताश्व ने कहा कि अपना तो इतना उधार है चाय की टपरी पर कि शायद थोड़ा बहुत अभी भी बाकी हो। उन्होंने कहा कि यहीं पर कई एक्टर बने, कई स्क्रिप्ट्स लिखी गईं और कई कंसेप्ट पैदा हुए।

    यह भी पढ़ें: 'आज रपट जाएं' पर Vidya Balan करना चाहती हैं अमिताभ बच्चन संग डांस, बिग बी ने बताया कौन है उनकी पसंदीदा एक्ट्रेस