Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    आधी रात को Bharti Singh का दर्द हुआ बर्दाश्त से बाहर, पति सोने में मग्न, बोलीं- 'किसे बताऊं...'

    Updated: Sun, 12 May 2024 03:42 PM (GMT+05:30)

    Bharti Singh कुछ दिन पहले अस्पताल में भर्ती हुई थीं। कॉमेडियन के पित्ताशय में स्टोन था। तेज दर्द के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था और फिर उ ...और पढ़ें

    भारती सिंह ने पित्ताशय में स्टोन की हुई सर्जरी। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    भारती सिंह ने पित्ताशय में स्टोन की हुई सर्जरी। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. फिर अस्पताल में भर्ती हुईं भारती सिंह
    2. भारती सिंह के स्टोन की हुई सर्जरी
    3. भारती सिंह अस्पताल में हुईं इमोशनल

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। टीवी की कॉमेडी क्वीन भारती सिंह (Bharti Singh) अपने सेंस ऑफ ह्यूमर से लोगों को हंसाना अच्छे से जानती हैं। भले ही वह इन दिनों किसी कॉमेडी शो का हिस्सा नहीं हैं, लेकिन रियलिटी शोज को होस्ट करने के साथ वह लोगों को एंटरटेन करती रहती हैं। मगर इस वक्त वह खुद तकलीफ में हैं।

    दरअसल, भारती सिंह को कुछ दिन पहले अचानक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पेट में तेज दर्द के बाद वह अस्पताल में एडमिट हुईं। उन्हें काफी समय से पेट में दर्द हो रहा था, लेकिन वह इसे गैस्ट्रिक प्रॉब्लम समझकर इग्नोर कर रही थीं, लेकिन आखिरकार अस्पताल जाने के बाद उन्हें पता चला कि उनके पित्ताशय में स्टोन है।

    भारती सिंह की हुई सर्जरी

    एक बार फिर भारती सिंह को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस बार वह सर्जरी के लिए एडमिट हुईं। कॉमेडियन ने यूट्यूब पर हॉस्पिटल से नया व्लॉग शेयर किया है। क्लिप में वह सर्जरी से पहले अपने दर्द के बारे में बताती नजर आईं। उन्होंने कहा कि वह सर्जरी को लेकर डरी हुई हैं और वह दर्द में हैं। भारती ने यह भी कहा, "मैं बहुत रोई। बहुत डर लगा।"

    Bharti Singh

    यह भी पढ़ें- Bharti Singh के बेटे 'गोला' का प्री-स्कूल में एडमिशन, रोते हुए बोलीं कॉमेडियन- बेटे के बिना टाइम स्पेंड करना मुश्किल

    आधी रात को भारती के पेट में उठा दर्द

    भारती सिंह अपने बच्चे से मिलने के लिए भी बेताब दिखीं। वह बस चाहती हैं कि जल्दी से वह ठीक होकर घर लौटें और अपने बेटे से मिले। फिर भारती की सर्जरी भी सक्सेसफुल हो गई। सर्जरी के बाद भारती को नींद नहीं आ रही थी। उनके पेट में दर्द हो रहा था। वह आधी रात को दर्द से परेशान थीं, लेकिन पति हर्ष लिंबाचिया सो रहे थे इसलिए उन्हें बता नहीं पाईं। भारती ने कहा, "क्या करूं, किसको बताऊं, हर्ष सो रहा है।"

    खबरें और भी

    वह अपने पति को डिस्टर्ब नहीं करना चाहती थीं। बता दें कि भारती सिंह इन दिनों डांस रियलिटी शो 'डांस दीवाने' को होस्ट कर रही हैं। इस शो को माधुरी दीक्षित और सुनील शेट्टी जज कर रहे हैं। 

    यह भी पढ़ें- Bharti Singh Hospitalized: अस्पताल में भर्ती भारती सिंह, करवाएंगी इस चीज की सर्जरी, आंखों से छलके आंसू