Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Arti Singh की संगीत सेरेमनी में हुआ बिग बॉस रीयूनियन, फैंस को आई Sidharth Shukla की याद

    Updated: Wed, 24 Apr 2024 06:04 PM (IST)

    Arti Singh Wedding बिग बॉस 13 फेम और एक्ट्रेस आरती सिंह जल्द ही बिजनेसमैन दीपक चौहान के साथ शादी रचाने वालीं हैं। फिलहाल इस कपल के प्री वेडिंग फंक्शन ...और पढ़ें

    आरती सिंह के संगीत सेरेमनी में बिग बॉस 13 का रीयूनियन
    आरती सिंह के संगीत सेरेमनी में बिग बॉस 13 का रीयूनियन

    HighLights

    1. आरती सिंह के संगीत सेरेमनी में जुटी सितारों की महफिल
    2. बिग बॉस 13 के ये सदस्य एक साथ आए नजर
    3. फैंस को आई शो के विनर सिद्धार्थ शुक्ला की याद

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। छोटे पर्दे की मशहूर अदाकारा आरती सिंह (Arti Singh) अपने जीवन की नई पारी की शुरुआत करने जा रही हैं। बिजनेसमैन दीपक चौहान के साथ ही वह जल्द ही शादी के सात फेरे लेने वाली हैं। इस समय बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13) फेम आरती के प्री वेडिंग फंक्शन बडे़ ही धूमधाम के साथ चल रहे हैं। 

    बीती रात आरती सिंह की संगीत सेरेमनी का आयोजन किया गया। जिसमें सलमान खान के शो बिग बॉस 13 के एक्स कंटेस्टेंट्स और आरती के दोस्त शामिल हुए। इस मौके की लेटेस्ट तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं और उन्हें देखकर फैंस को अब टीवी एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) की याद आ गई है। 

    आरती के संगीत सेरेमनी में शामिल हुए ये सेलेब्स

    बिग बॉस 13 में आरती सिंह के साथ नजर आने वाली एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला भी देर रात मुंबई में आयोजित अपनी दोस्त की संगीत सेरेमनी में पहुंची। शेफाली ने बुधवार को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर लेटेस्ट तस्वीरों को शेयर किया है।

    इन फोटो में आरती और शेफाली के अलावा बिग बॉस 13 के अन्य सदस्य पारस छाबड़ा और विशाल आदित्य सिंह भी नजर आ रहे हैं और अब इसे बिग बॉस रीयूनियन बताया जा रहा है। 

    इन फोटो को देखकर अब फैंस उस सीजन के विनर रहे छोटे पर्दे के मशहूर कलाकार सिद्धार्थ शुक्ला की याद आ गई है। एक यूजर्स ने शेफाली की पोस्ट पर कमेंट कर लिखा है- सिद्धार्थ की कमी है इस फ्रेम में। एक अन्य यूजर ने लिखा है- अब तक सबसे शानदार बिग बॉस रीयूनियन। 

    खबरें और भी

    कब है आरती सिंह की शादी 

    कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक की बहन आरती सिंह की शादी कल यानी 25 अप्रैल को होनी है। इस समय अपनी वेडिंग को लेकर वह काफी चर्चा में है। उम्मीद है कि आरती और दीपक की इस शादी में इंडस्ट्री के तमाम सेलेब्स बतौर गेस्ट शामिल हो सकते हैं। 

    ये भी पढ़ें- Arti Singh के संगीत में अंकिता लोखंडे ने गिराईं बिजलियां, ब्लैक साड़ी में पहुंच लूट ली महफिल, वीडियो हुआ वायरल