Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss 16: बिग बॉस से बाहर आते ही अब्दु रोजिक का यह गाना आया सामने, फैंस ने बताया स्टैन से भी अच्छा सिंगर

    By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
    Updated: Sat, 14 Jan 2023 06:14 PM (IST)

    Bigg Boss 16 अब्दु रोजिक सभी कंटेस्टेंटस में एक मात्र ऐसे कंटेस्टेंट रहे हैं जिनका किसी से कोई पंगा नहीं हुआ। उन्हें घरवालों के साथ ही भारत की जनता का ...और पढ़ें

    File Photo of Abdu Rozik. Photo Credit: Abdu Rozik Instagram
    File Photo of Abdu Rozik. Photo Credit: Abdu Rozik Instagram

    नई दिल्ली, जेएनएन। Abdu Rozik: बिग बॉस 16 में सभी घरवालों के चहेते कहे जाने वाले अब्दु रोजिक जल्द ही शो से अलविदा लेने वाले हैं। शनिवार का वार एपिसोड में उनकाी घर से विदाई दिखाई जाएगी। अब्दु के जाने से उनके सभी फैंस निराश हो सकते हैं। लेकिन 'छोटा भाईजान' यानी कि अब्दु अपने चाहने वालों को खुश करना बखूबी जानते हैं। बिग बॉस के इस क्यूट कंटेस्टेंट का सोशल मीडिया पर लेटेस्ट वीडियो सामने आया है, जिसमें वह गाना गा रहे हैं।

    बिग बॉस से अब्दु रोजिक एक्जिट

    अब्दु रोजिक शनिवार का वार एपिसोड में घर से चले जाएंगे। उनका जाना काफी इमोशनल होने वाला है। घर के बाकी सारे सदस्य उनके जाने पर रोने लगते हैं। उनके जाने का सबसे ज्यादा गम शिव ठाकरे को लगता है, जो कि जोर-जोर से रोने लगते हैं। दरअसल, वर्क कमिटमेंट्स की वजह से अब्दु रोजिक को बीच में ही शो छोड़ना पड़ रहा है। इससे पहले वह दिसंबर में बिग बॉस हाउस से बाहर गए थे, लेकिन तब मेडिकल इश्यू की वजह से सिर्फ कुछ ही दिनों के लिए। अब अब्दु फाइनल एक्जिट लेने वाले हैं। इसके बाद वह बिग बॉस में कभी नजर नहीं आएंगे।

    अब्दु ने गाया गाना

    अब्दु भले ही बिग बॉस में दोबारा नजर न आएं, लेकिन फैंस उन्हें मनीष पॉल के पॉडकास्ट शो 'द मनीष पॉल पॉडकास्ट' में देख सकते हैं। सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने अब्दु को वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह फैंस को ग्रीट करते नजर आ रहे हैं। अब्दु 'छोटा भाईजान' गाना गा रहे हैं और स्वैग भरे स्टाइल में कह रहे 'स्वागत नहीं करोगे हमारा।'

    View this post on Instagram

    A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

    फैंस ने की तारीफ

    अब्दु रोजिक की आवाज और उनका गाना गाने का अंदाज सभी को पसंद आया। एक यूजर ने यह तक कह दिया कि एमसी स्टैन से तो अच्छा गाया अब्दु ने।

    खबरें और भी

    कुछ लोगों ने अब्दु की क्यूटनेस पर भी सवाल उठाया। एक ने कहा, 'कोई क्यूट नहीं है। असली कैरेक्टर बाहर तब आता है जब खुद के खिलाफ कोई चीज होती है।'

    यह भी पढ़ें: Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 में पहली बार हुआ कुछ ऐसा कि दहाड़े मारकर रोए शिव, नम हुई फैंस की भी आंखें

    यह भी पढ़ें: Ved Collection Day 15: रितेश देशमुख-जेनेलिया डीसूजा की जोड़ी ने किया कमाल, जारी है 'वेड' की रिकॉर्ड तोड़ कमाई