Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 में पहली बार हुआ कुछ ऐसा कि दहाड़े मारकर रोए शिव, नम हुई फैंस की भी आंखें

    By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
    Updated: Sat, 14 Jan 2023 05:15 PM (IST)

    Bigg Boss 16 बिग बॉस में शनिवार का वार एपिसोड कई लोगों के लिए रुला देने वाला हो सकता है। इस शो से हमेशा के लिए सबके चहेते कहे जाने वाले कंटेस्टेंट अब् ...और पढ़ें

    Still Image of Shiv Thakare from Bigg Boss Promo
    Still Image of Shiv Thakare from Bigg Boss Promo

    नई दिल्ली, जेएनएन। Bigg Boss 16: बिग बॉस में सबके चहेते कहे जाने वाले अब्दु रोजिक (Abdu Rozik) का सफर अब शो में खत्म हुआ। साढ़े तीन महीने घरवालों को अपनी क्यूट स्माइल और मासूमियत से खुश कर देने वाले अब्दु ने शो को अलविदा कहने वाले हैं। अब वह दोबारा शो में नहीं दिखाई देंगे। उनके जाने से घर में मायूसी का माहौल होना तय है। खासकर उनके खास दोस्त कहे जाने वाले शिव ठाकरे (Shiv Thakare) का रो-रोकर बुरा हाल है। मेकर्स ने अपकमिंग एपिसोड का प्रोमो शेयर किया है, जिसमें अब्दु की एक्जिट को दिखाया गया है।

    अब्दु रोजिक का जाना उनके कई फैंस के लिए बुरी खबर जैसा हो सकता है। उनका जाना उनके कई फैंस के लिए फिनाले एपिसोड के खत्म होने जैसा है। वह भले ही कद और उम्र में सबसे छोटे थे, लेकिन समझदारी के माले में सबसे बड़े थे। खुद सलमान खान भी उनकी मैच्योरिटी की तारीफ कर चुके हैं। अब्दु रोजिक की पॉपुलैरिटी बिग बॉस के पहले एपिसोड से ही बनी हुई है। जिस तरह की उनकी लोकप्रियता रही है, उसे देख फैंस को लग रहा था कि वह टॉप 3 फाइनलिस्ट हो सकते हैं। लेकिन शो के बीच में ही उनका चले जाना कई लोगों के लिए दिल तोड़ने जैसा है। कुछ ऐसा ही हाल शिव ठाकरे का भी है।

    नम हुईं शिव की आंखें

    मेकर्स ने अपकमिंग एपिसोड का प्रोमो शेयर किया है। इस वीडियो क्लिप में दिखाया गया है,'बिग बॉस 16 सीजन में यह पहली बार हो रहा है।' इसके बाद दिखाया जाता है कि अब्दु घर से एक्जिट ले रहे हैं। उनके जाते ही सभी घरवालों के चेहरे पर उदासी छा जाती है। सबसे ज्यादा दुखी शिव ठाकरे होते हैं। अब्दु के जाने से उनका रो-रोकर बुरा हाल है।

    View this post on Instagram

    A post shared by ColorsTV (@colorstv)

    शिव-अब्दु की बॉन्डिंग देख फैंस को आई सिद्धार्थ-शहनाज गिल की याद

    अब्दु के लिए शिव का प्यार देख फैंस को बिग बॉस 13 के सिद्धार्थ शुक्ला (Siddharth Shukla) और शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) की याद आ गई।

    खबरें और भी

    लोगों ने अब्दु और शिव के मोमेंट्स की वीडियो क्लिप बनाकर भी शेयर की।

    यह भी पढ़ें: Ved Collection Day 15: रितेश देशमुख-जेनेलिया डीसूजा की जोड़ी ने किया कमाल, जारी है 'वेड' की रिकॉर्ड तोड़ कमाई

    यह भी पढ़ें: Palak Tiwari: खूबसूरती और बोल्डनेस में श्वेता तिवारी से भी आगे निकलीं पलक, लेटेस्ट तस्वीर देख उड़े फैंस के होश