Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss 16: घरवालों को वापस मिली इतनी इनाम की रकम, लेकिन चुकानी पड़ी बड़ी कीमत

    By Tanya AroraEdited By: Tanya Arora
    Updated: Tue, 10 Jan 2023 11:14 AM (IST)

    Bigg Boss 16 बिग बॉस का ये हफ्ता घरवालों के लिए बेहद ही दिलचस्प होने वाला है। इस हफ्ते अपने परिवार से मिलने के साथ-साथ घरवालों को अपनी खोई हुई इनाम रा ...और पढ़ें

    Bigg Boss 16 Priyanka Chahar Choudhary Sajid Khan Got 20 Lakh Prize Money Back After Nominated. Photo Credit/Instagram
    Bigg Boss 16 Priyanka Chahar Choudhary Sajid Khan Got 20 Lakh Prize Money Back After Nominated. Photo Credit/Instagram

    नई दिल्ली, जेएनएन। Bigg Boss 16: बिग बॉस का ये सफर जैसे-जैसे अपने अंतिम पड़ाव की तरफ बढ़ रहा है और भी दिलचस्प होता जा रहा है। इस बार बिग बॉस खुद घरवालों के साथ गेम खेल रहे हैं, इसलिए दर्शक इस सीजन को और भी ज्यादा एन्जॉय कर रहे हैं। सलमान खान के इस विवादित शो में अब केवल 10 कंटेस्टेंट बचे हैं। इस हफ्ते घरवालों के लिए छुट्टी का हफ्ता है, जहां वह अपने परिवार संग समय बिताएंगे। इस हफ्ते जहां नॉमिनेशन टास्क में एक बड़ा ट्विस्ट आया, तो वही बिग बॉस ने इनाम की राशि को लेकर घरवालों को एक बड़ा सरप्राइज दिया। हालांकि बिग बॉस के घर में कुछ भी फ्री नहीं है, इसलिए घरवालों को अपनी इनाम राशी को पाने के लिए एक बड़ी कीमत चुकानी पड़ी।

    50 लाख में से घरवालों ने इतनी रकम वापस पाई

    बिग बॉस का ये हफ्ता फैमिली वीक है, इसलिए बिग बॉस भी अपने प्यारे घरवालों के चेहरे पर मुस्कान लाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। इस हफ्ते भी बिग बॉस ने कुछ ऐसा ही किया। इस हफ्ते घर में सोमवार को नॉमिनेशन टास्क होने के साथ ही घरवालों को उनकी इनाम राशि देने के लिए बिग बॉस ने एक मोल लगाया। घर में जो तीन कैटेगरी नॉमिनेशन के लिए बनाई गईं उस पर बिग बॉस ने प्राइज मनी का अमाउंट भी लिखा था। लॉस्ट कैटेगरी अगर नॉमिनेट होती है, तो घरवालों को 20 लाख, एक्टिव सदस्यों के 10 लाख और हाइपर एक्टिव सदस्यों के नॉमिनेट होने पर घरवालों को 5 लाख इनाम की रकम से वापस मिल जाते। इस टास्क में ज्यादा से ज्यादा कंटेस्टेंट ने लॉस्ट सदस्यों को नॉमिनेट किया, जिसके बाद घरवालों को 25 लाख में से 20 लाख रुपए की इनाम राशि वापस मिल गई।

    शालीन भनोट की वजह से गंवाए थे 25 लाख

    बिग बॉस का सीजन जब शुरू हुआ था, तो विनर की इनाम राशि 50 लाख की थी। लेकिन बिग बॉस ने पहली बार बजर टास्क रखा, जिसमें सौंदर्या, अर्चना और सुम्बुल को बचाने के लिए साजिद, गौतम और प्रियंका ने बजर बजा दिया। इस टास्क के बाद बिग बॉस की इनाम राशि में से 25 लाख रुपए कम हो गए थे। दूसरी बार सलमान खान ने इस दुविधा में शालीन भनोट को फंसाया, जहां टीना और सुम्बुल नॉमिनेशन में थीं और शालीन के पास ये अधिकार था कि वह दोनों कंटेस्टेंट में से किसी एक को बचा सकें। इस टास्क में शालीन ने पहली बार तो बजर नहीं दबाया जिसकी वजह से टीना बाहर हो गई, लेकिन दूसरी बार जब उन्होंने टीना को अपनी आंखों के सामने देखा तो वह खुद को रोक नहीं सके और उन्होंने बजर प्रेस कर दिया, जिसकी वजह से बचे हुए 25 लाख भी चले गए थे।

    यह भी पढ़ें: Bigg Boss 16: इन कंटेस्टेंट पर लटकी एलिमिनेशन की तलवार, कैटेगरी में बांटकर सदस्यों को दिखाई उनकी जगह

    यह भी पढ़ें: Bigg Boss 16: फराह खान के सामने टीना दत्ता ने उगला सच, शालीन भनोट को टॉर्चर करने की कबूली बात

    खबरें और भी