Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 22, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss 16: कैप्टन शिव ठाकरे की बात नहीं मानने पर भड़के बिग बॉस, प्रियंका चौधरी को मिली सजा, देखें वीडियो

    By Jagran NewsEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Sat, 22 Oct 2022 06:05 PM (IST)

    Bigg Boss 16 बिग बॉस 16 में इस सप्ताह दिवाली स्पेशल मनाया जा रहा है। इस बीच एक नया प्रोमो जारी किया गया है। इसमें प्रियंका चौधरी को कैप्टन शिव ठाकरे स ...और पढ़ें

    Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 का वीकेंड का वॉर का प्रोमो जारी किया गया है।
    Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 का वीकेंड का वॉर का प्रोमो जारी किया गया है।

    नई दिल्ली, जेएनएन। Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 दिन-प्रतिदिन मजेदार होता जा रहा है। अब कैप्टन शिव ठाकरे और प्रियंका चौधरी के बीच तकरार हो गई है। कलर्स टीवी ने एक प्रोमो जारी किया है। इसमें दोनों को आपस में कहासुनी करते हुए देखा जा सकता है।

    शिव ठाकरे प्रियंका चौधरी को बॉक्स में बंद होने की सजा देते हैं

    दरअसल शिव ठाकरे प्रियंका चौधरी से कुछ जानना चाहते हैं, जिस पर वह उन्हें उल्टा जवाब देने लगती हैं। थोड़ी लड़ाई के बाद बिग बॉस सभी घरवालों को शांत बिठाकर कहते हैं कि अगर कैप्टन की बात नहीं मानी जा रही है तो वह नहीं मानने वाले को कैप्टन सजा दे सकते हैं। इस पर शिव ठाकरे प्रियंका चौधरी को बॉक्स में बंद होने की सजा देते हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by ColorsTV (@colorstv)

    यह भी पढ़ें: Katrina Kaif का खुलासा, कत्थक सीखने के दौरान गुरु जी ने प्रियंका चोपड़ा की सराहना की, वहीं उनसे कहा- कोई नहीं

    प्रियंका चौधरी से घरवाले कहते हैं कि उन्हें अपना मन साफ करना चाहिए

    इसके पहले भी एक वीडियो जारी किया गया था, जिसमें प्रियंका चौधरी पर घरवाले पानी की बौछार करते नजर आ रहे हैं। साथ ही वे उन्हें मैसेज दे रहे हैं कि उन्हें अपना मन साफ करना चाहिए। घरवालों की बात से प्रियंका चौधरी निराश भी नजर आती है। वह ये हैं चाहतें नामक शो में भी नजर आ चुकी है।

    View this post on Instagram

    A post shared by ColorsTV (@colorstv)

    यह भी पढ़ें: Bigg Boss 16: करण जौहर के कहने पर अंकित गुप्ता और प्रियंका चौधरी ने 'चन्ना मेरेया' पर किया रोमांटिक डांस 

    प्रियंका चौधरी को अंकित गुप्ता के साथ डांस करते हुए देखा जा सकता है

    वहीं एक और प्रोमो वायरल हो रहा है। इसमें प्रियंका चौधरी को अंकित गुप्ता के साथ चन्ना मेरेया गाने पर डांस करते हुए देखा जा सकता है। प्रियंका चौधरी और अंकित गुप्ता का डांस काफी पसंद किया जा रहा है। दरअसल करण जौहर ने दोनों को एक टास्क दिया है कि वे इस गाने पर डांस करें। दोनों ऐसा करते हैं और दोनों काफी अच्छे लगते हैं। सलमान खान डेंगू की वजह से बीमार है और वह ठीक हो रहे हैं। इस बीच करण जौहर वीकेंड का वार होस्ट करते नजर आ रहे हैं।

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by ColorsTV (@colorstv)