Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss 16: सलमान खान ने सिमी गरेवाल को दिया इंटरव्यू, कहा- बिग बॉस से हूं बड़ा इसलिए...

    By Jagran NewsEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Sat, 14 Jan 2023 07:13 PM (IST)

    Bigg Boss 16 सिमी गरेवाल फिल्म एक्ट्रेस रही है। उन्होंने कई फिल्मों में काम किया है। हालांकि वह कई कलाकारों के इंटरव्यू करती रही है। इसके चलते वह इसके ...और पढ़ें

    Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 का नया प्रोमो जारी किया गया है।
    Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 का नया प्रोमो जारी किया गया है।

    नई दिल्ली, जेएनएन। Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 में अब सिमी गरेवाल नजर आएंगी। वह सलमान खान का इंटरव्यू करती नजर आएंगी। इस दौरान सिमी ने घर वालों से कुछ सवाल पूछे हैं, जिसके उन्होंने जवाब भी दिए हैं। बिग बॉस 16 वीकेंड का वार एपिसोड का नया प्रोमो जारी किया गया है। इसमें सिमी गरेवाल के साथ सलमान खान नजर आ रहे है। इसके पहले सिमी गारेवाल रॉनडिवूज विथ सिमी गरेवाल नामक एक शो होस्ट करती थी।

    सिमी गरेवाल ने सलमान खान के साथ की कई तस्वीरें भी शेयर की है

    बिग बॉस 16 का शनिवार को एक प्रोमो रिलीज किया गया है। इसमें सलमान खान का वह इंटरव्यू करती नजर आएंगी। वह सलमान खान से कई प्रश्न पूछ रही है। एक प्रश्न में वह सलमान खान से पूछती हैं कि क्या वे अपने जीवन में कंफ्यूज रहे हैं। इस पर सलमान खान कहते हैं, 'मैं नॉर्मली कंफ्यूज ही रहा हूं।' सिमी गरेवाल ने इंस्टाग्राम पर सलमान खान के साथ की कई तस्वीरें भी शेयर की है। इसमें उन्हें बिग बॉस 16 के मंच पर बातचीत करते हुए देखा जा सकता है। एक तस्वीर में सलमान खान उनके पीछे खड़े नजर आ रहे हैं। जबकि, वह चेयर पर बैठी हुई है।

    यह भी पढ़ें: Who Is Sapthami Gowda: सप्तमी गौड़ा कांतारा में ऋषभ शेट्टी के साथ आई थीं नजर, सोशल मीडिया पर भी फेमस

    View this post on Instagram

    A post shared by Simi Garewal (@simigarewalofficial)

    'सलमान खान का बिग बॉस 16 के मंच पर इंटरव्यू'

    सिमी ने तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा है, 'आज रात सलमान खान का बिग बॉस 16 के मंच पर इंटरव्यू।' इस अवसर पर वह हमेशा की तरह व्हाइट कपड़े पहने नजर आई। वहीं सलमान खान ने ब्लैक और रेड कलर की ड्रेस पहन रखी थी। सिमी गरेवाल सलमान से पूछती है, 'आपको बिग बॉस का प्रतियोगी बनाने के लिए क्या करना होगा।' इस पर सलमान खान कहते हैं, 'मुझे लगता है, मैं इससे बड़ा हो गया हूं।' इसपर सिमी उनसे अगला प्रश्न पूछती हैं, 'आप अपनी लाइफ में कभी कंफ्यूज हुए हैं जैसे टीना और शालीन है।' इस पर सलमान खान कहते हैं, 'मैं हमेशा ही कंफ्यूज रहता हूं। यह तो इस हालत में है तो कंफ्यूज है।'

    यह भी पढ़ें: Oscar 2023: शॉर्टलिस्ट वर्सेस रिमाइंडर लिस्ट, जानें क्या हैं अंतर

    सिमी गरेवाल फिल्म एक्ट्रेस रही है

    बिग बॉस 16 के मेकर्स ने इसके पहले एक और वीडियो शेयर किया था। इसमें उन्हें शालीन भनोट और टीना दत्ता के साथ भी बात करते हुए देखा जा सकता है।

    View this post on Instagram

    A post shared by Simi Garewal (@simigarewalofficial)

    खबरें और भी