Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss 17: अंकित गुप्ता के बाद फूट पड़ा प्रियंका चाहर चौधरी का गुस्सा, समर्थ जुरेल को लगाई लताड़

    Updated: Thu, 04 Jan 2024 12:45 PM (IST)

    Bigg Boss 17 अभिषेक कुमार और समर्थ जुरेल के बीच घर में हुआ झगड़ा अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन चुका है। जहां ईशा मालवीय और समर्थ जुरेल को लोगों औ ...और पढ़ें

    अंकित गुप्ता के बाद फूट पड़ा प्रियंका चाहर चौधरी का गुस्सा/ photo- instagram
    अंकित गुप्ता के बाद फूट पड़ा प्रियंका चाहर चौधरी का गुस्सा/ photo- instagram

    HighLights

    1. प्रियंका चाहर चौधरी ने किया अभिषेक को सपोर्ट
    2. समर्थ जुरेल को प्रियंका चाहर चौधरी ने लगाई लताड़
    3. बिग बॉस 17 से एक सदस्य और होगा एलिमिनेट

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बिग बॉस सीजन 17 में समर्थ जुरेल और अभिषेक कुमार के बीच हुआ झगड़ा अब सोशल मीडिया पर एक बड़ा मुद्दा बन गया है। इस शो से जुड़े कंटेस्टेंट ही नहीं, बल्कि कई सितारे ईशा मालवीय और समर्थ जुरेल की पोकिंग को गलत बताते हुए उनकी क्लास लगा रहे हैं।

    राजीव अदातिया से लेकर रितेश देशमुख और अर्जुन बिजलानी से रश्मित कौर सेठी तक कई सितारे अभिषेक के समर्थन में सामने आए और उन्होंने समर्थ-ईशा को खूब खरी खोटी सुनाई। बीते दिन अंकित गुप्ता ने ईशा मालवीय के झूठ का पर्दाफाश किया था, अब उसके बाद प्रियंका चाहर चौधरी ने भी इस मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है।

    प्रियंका चाहर चौधरी ने लगाई समर्थ की क्लास

    प्रियंका चाहर चौधरी शो उड़ारिया में ईशा मालवीय की ऑनस्क्रीन बहन का किरदार अदा कर चुकी हैं। हालांकि, दोनों के मतभेद की खबरें कई बार सामने आई हैं।

    यह भी पढ़ें: Bigg Boss 17 Elimination: इन तीन कंटेस्टेंट के वोटों के आधार पर अभिषेक-समर्थ में से एक होगा बेघर, इसके हक में फैसला

    अब हाल ही में अभिषेक कुमार और समर्थ जुरेल के थप्पड़ जड़ने वाले इंसिडेंट पर बिग बॉस सीजन 16 का हिस्सा रही प्रियंका चाहर चौधरी ने अपनी प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए अपनी इंस्टा स्टोरी पर लिखा, "इतना सताओगे तो थप्पड़ खाओगे ही"। हालांकि, अपने इस पोस्ट में प्रियंका चाहर ने किसी का नाम मेंशन नहीं किया है।

    बिग बॉस 17 से बाहर होंगे अभिषेक कुमार?

    आपको बता दें कि बिग बॉस के घर में हाथ उठाना घर के नियमों के खिलाफ है। ऐसे में इस विवादित शो के मेकर्स घरवालों की सहमति के आधार पर हो सकता है कि इस हफ्ते वीकेंड के वार में अभिषेक कुमार को शो से बेघर कर दें।

    खबरें और भी

    बीते हफ्ते सलमान खान (Salman Khan)ने वीकेंड के वार में अभिषेक कुमार की काफी क्लास लगाते हुए उन्हें गलत बताया था और कहा था कि एक्टर ये महज फुटेज के लिए कर रहे हैं। अब देखना ये हैं कि क्या थप्पड़ वाले विवाद को सलमान खान वीकेंड के वार में किस तरह से उठाते हैं और समर्थ और अभिषेक में से किसे घर के बाहर का रास्ता दिखाते हैं।

    यह भी पढ़ें: Bigg Boss 17: अंकित गुप्ता ने सोशल मीडिया पर उड़ाई ईशा मालवीय की धज्जियां, उनके झूठ का किया पर्दाफाश