Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss 17: अंकित गुप्ता ने सोशल मीडिया पर उड़ाई ईशा मालवीय की धज्जियां, उनके झूठ का किया पर्दाफाश

    Updated: Wed, 03 Jan 2024 05:36 PM (IST)

    Bigg Boss 17 बिग बॉस 17 में अभिषेक- ईशा और समर्थ जुरेल द्वारा उनकी मेंटल हेल्थ पर की जा रही पोकिंग पर हाल ही में अपना आपा खो बैठे थे। उन्होंने घरवालों ...और पढ़ें

    अंकित गुप्ता ने बिग बॉस 17 कंटेस्टेंट ईशा मालवीय के झूठ से उठाया पर्दा / फोटो- Instagram
    अंकित गुप्ता ने बिग बॉस 17 कंटेस्टेंट ईशा मालवीय के झूठ से उठाया पर्दा / फोटो- Instagram

    HighLights

    1. अभिषेक कुमार के सपोर्ट में उतरे अंकित गुप्ता
    2. उड़ारिया एक्ट्रेस ईशा मालवीय के झूठ से उठाया पर्दा
    3. बिग बॉस 17 में अभिषेक कुमार ने जड़ा था समर्थ को जोरदार थप्पड़

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Bigg Boss 17: बिग बॉस सीजन 17 का सफर जैसे-जैसे अपने अंतिम पड़ाव की तरफ बढ़ रहा है, वैसे-वैसे ही कंटेस्टेंट का गेम और उनका असल व्यक्तित्व दर्शकों के सामने आ रहा है। एक तरफ जहां तीन कंटेस्टेंट नील भट्ट, अनुराग डोभाल और रिंकू धवन का सफर बिग बॉस 17 के फिनाले से पहले ही खत्म हो गया।

    वहीं सलमान खान के शो में बीते हफ्ते अभिषेक कुमार ने अपना आपा खोकर समर्थ जुरेल को सभी घरवालों के सामने जोरदार थप्पड़ जड़ दिया, जिससे हर कोई हैरान रह गया।

    एक तरफ जहां इस इंसिडेंट के बाद बिग बॉस 17 के घर में तहलका मच गया, तो वहीं बाहर अब फैंस से लेकर बड़े-बड़े सितारे अभिषेक कुमार के गुस्से को जायज बताते हुए उनका समर्थन कर रहे हैं। हाल ही में अंकित गुप्ता ने भी सोशल मीडिया पर ईशा मालवीय के झूठ का पर्दाफाश किया है।

    अभिषेक कुमार के सपोर्ट में उतरे अंकित गुप्ता

    बिग बॉस 16 में नजर आए अंकित गुप्ता अपने सीजन के सबसे शांत कंटेस्टेंट रहे हैं। सलमान खान के शो में शुरुआत से लेकर अंत तक उन्होंने अपना सब्र बनाए रखा था। सोशल मीडिया पर भी वह किसी सितारे के खिलाफ कम ही बोलते हुए नजर आते हैं, लेकिन हाल ही में ईशा मालवीय और समर्थ जुरेल बिग बॉस 17 में जिस तरह से अभिषेक कुमार को पोक कर रहे हैं, उसे देखकर उड़ारिया एक्टर भी अपने गुस्से पर काबू नहीं पा सके।

    यह भी पढ़ें: Bigg Boss 17 Winner: अनुराग डोभाल ने इस कंटेस्टेंट को कहा 'बादशाह', बताया फिक्सिंग नहीं हुई तो कौन बनेगा विनर

    अंकित गुप्ता ने अपने ऑनस्क्रीन छोटे भाई अभिषेक कुमार का सपोर्ट करते हुए लिखा, "अब लोगों का असल व्यक्तित्व सामने आ रहा है। ईशा मालवीय और तुम क्या झूठ बोलती हो। उसे अभिषेक के इस फोबिये के बारे में पता था। अभिषेक कुमार तुम खुद को मजबूत रखना"।

    खबरें और भी

    रितेश देशमुख सहित इन सितारों ने भी अभिषेक को किया सपोर्ट

    आपको बता दें कि अंकित गुप्ता से पहले रितेश देशमुख सहित बड़े-बड़े सितारों ने भी अभिषेक कुमार को अपना पूरा समर्थन दिया था। ईशा मालवीय और समर्थ जुरेल ने जिस तरह से अभिषेक की मेंटल हेल्थ का मजाक उड़ाया था, वह कई सितारों को बिल्कुल भी रास नहीं आया था।

    जब नील भट्ट बिग बॉस 17 से एविक्ट हुए थे, तो उन्होंने ईशा मालवीय की सच्चाई बताते हुए कहा था कि वह अभिषेक को सबके सामने इशारों से उनकी मेंटल हेल्थ को लेकर पोक कर रही थीं।

    यह भी पढ़ें: Bigg Boss 17: Abhishek Kumar के सपोर्ट में उतरा ये बॉलीवुड सितारा, कहा- ''उसके लिए दिल दुखता है''