Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss 17: 'विक्की कोई देवता नहीं', अंकिता के सपोर्ट में उतरीं ऐश्वर्या शर्मा, एक्ट्रेस की सास को बताया गलत

    Updated: Fri, 12 Jan 2024 03:23 PM (IST)

    Bigg Boss 17 फैमिली वीक के दौरान विक्की जैन की मां ने दर्शकों का खूब ध्यान खींचा। वहीं घर से बाहर आने के बाद उन्होंने बहू को लेकर कई उल्टी-सीधी बातें ...और पढ़ें

    अंकिता के सपोर्ट में उतरीं ऐश्वर्या शर्मा, (X Image)
    अंकिता के सपोर्ट में उतरीं ऐश्वर्या शर्मा, (X Image)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अंकिता लोखंडे, बिग बॉस 17 से ज्यादा अपनी सास को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। फैमिली वीक के दौरान विक्की जैन की मां रंजना जैन ने दर्शकों का खूब ध्यान खींचा। वहीं, घर से बाहर आने के बाद उन्होंने बहू को लेकर कई उल्टी-सीधी बातें कहीं।

    अंकिता लोखंडे को इस पूरे मामले पर कई स्टार्स ने सपोर्ट किया। काम्या पंजाबी, रश्मि देसाई, तहलका की पत्नी और रिद्धि डोगरा अब तक उनके पक्ष में बोल चुकी हैं। वहीं, अब  ऐश्वर्या शर्मा ने भी अंकिता की साइड ली है।

    यह भी पढ़ें- Bigg Boss 17 Elimination: टॉप 5 में जगह बनाने से चूका ये कंटेस्टेंट, फिनाले से पहले सलमान खान के शो से हुआ बाहर?

    अंकिता और ऐश्वर्या में रही अनबन

    बिग बॉस 17 के घर ऐश्वर्या शर्मा और अंकिता लोखंडे के बीच हमेशा अनबन ही देखने को मिली। घर में दोनों एक-दूसरे की सबसे बड़ी दुश्मन बनकर सामने आईं। हालांकि, सास वाले मैटर पर ऐश्वर्या शर्मा ने अंकिता लोखंडे को सपोर्ट किया है।

    अंकिता की सास ने किए कमेंट

    विक्की जैन को अंकिता लोखंडे का पैर मारना, उनकी सास को बिल्कुल पसंद नहीं आया। इस बात का उन्होंने खूब बतंगड़ बनाया। विक्की जैन की मां ने इंटरव्यू में कहा कि अंकिता लोखंडे का पति देवता जैसा है और वो उसको लात मार रही है। इसके अलावा उन्होंने ये भी कहा कि अंकिता एक्स सुशांत का नाम सिर्फ सहानुभूति पाने के लिए लेती हैं।

    खबरें और भी

    विक्की कोई देवता नहीं

    ऐश्वर्या शर्मा ने अंकिता लोखंडे को लेकर उनके सास के रवैये को गलत बताया। पिंकविला के साथ इंटरव्यू में ऐश्वर्या शर्मा ने कहा विक्की जैन का मां का पति देवता होता है वाला बयान बिल्कुल पसंद नहीं आया। उन्होंने कहा कि विक्की कोई देवता नहीं है और उसने भी अंकिता को बहुत बुरा- भला कहा है।

    यह भी पढ़ें- Bigg Boss 17: इंवेस्टमेंट हैं अंकिता लोखंडे, विक्की के बाद उनकी मां ने दिया चौंकाने वाला बयान, कहा- पैसा तो लगता है

    गलत हमेशा औरत होती है

    ऐश्वर्या शर्मा ने आगे कहा कि गलती हमेशा औरत की निकाली जाती है। विक्की जैन उनका बेटे है, इसलिए वो उसे कुछ नहीं कह रही हैं और सिर्फ अंकिता पर इल्जाम मड़ रही है। हालांकि, ऐश्वर्या शर्मा ने ये बात एक्सेप्ट की उन्हें अंकिता लोखंडे बिल्कुल पसंद नहीं, लेकिन जो कुछ भी विक्की जैन की मां ने अंकिता को कहा वो उन्हें अच्छा नहीं लगा।