Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss 17: नेशनल टेलीविजन पर Ankita Lokhande ने कही पति को ऐसी बात, सुनकर सातवें आसमान पर पहुंचा Vicky का पारा

    By Rajshree VermaEdited By: Rajshree Verma
    Updated: Wed, 27 Dec 2023 05:17 PM (IST)

    Bigg Boss 17 सलमान खान के रियलिटी शो में बिग बॉस 17 में कंटेस्टेंट बनकर आए अंकिता लोखंडे और विक्की जैन के बीच कई बार लड़ाई-झगड़े देखने को मिल चुके हैं। ...और पढ़ें

    अंकिता लोखंडे और विक्की जैन (Photo CredIt: Instagram)
    अंकिता लोखंडे और विक्की जैन (Photo CredIt: Instagram)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Bigg Boss 17: बिग बॉस के 16 सीजन आने के बाद अब इसका 17वां सीजन भी दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रहा है। इसके हर एपिसोड में नया ड्रामा और ट्विस्ट देखने को मिल रहा है, जिसकी वजह से दर्शक शो से जुड़े हुए हैं। अब एक वीडियो में अंकिता लोखंडे और विक्की जैन के बीच फिर से तकरार होते हुए नजर आ रही है।

    बिग बॉस 17 में अंकिता लोखंडे ने अपने पति विक्की जैन के साथ एंट्री ली थी। दोनों को एक साथ देख कर उनके फैंस को लगा कि ये मिलकर गेम खेलेंगे, लेकिन यहां उनके अलग ही पहलू देखने को मिल रहे हैं। ज्यादातर दोनों के बीच लड़ाई देखने को मिली है, यहां तक कि इनका रिश्ता तलाक तक पहुंच गया।

    यह भी पढ़ें: Bigg Boss 17: 'बिल्कुल गलत है...', विक्की जैन के हाथ उठाने पर आया अंकिता की मां का रिएक्शन, दामाद के लिए कही ये बात

    फिर कपल के बीच हुई लड़ाई

    बिग बॉस 17 का एक वीडियो देखने को मिल रहा है, जिसमें अंकिता, विक्की से ईशा मालवीय के गेम पर चर्चा करते हुए नजर आ रही हैं। अंकिता कहती हैं 'दिख नहीं रहा तेरे को ईशा का, सब सही लग रहा है तुझे'। इसके बाद विक्की कहते हैं 'क्लियर बोल न'। यह सुनने के बाद अंकिता गुस्से में आ जाती हैं और विक्की से कहती हैं 'दिख नहीं रहा तेरे को अंधा है'।

    View this post on Instagram

    A post shared by ColorsTV (@colorstv)

    अंकिता की ये लाइन सुनने के बाद विक्की तिलमिला जाते हैं और अंकिता से कहते हैं कि 'तुम मेरे साथ ऐसे बिहेव नहीं कर सकती'। ऐसे में अंकिता इमोशनल हो जाती हैं और कहती हैं कि मैं बेवकूफ हूं, तुझसे उम्मीद करती हूं'।

    खबरें और भी

    इसके बाद विक्की कहते हैं 'क्या उम्मीद यार, नेशनल टेलीविजन है। थोड़ा तो इज्जत का ख्याल रखा कर। घरवाले देखते हैं सारी चीजें। सोच समझकर बोला करो'। पति की ये बातें सुनकर अंकिता ताना मरते हुए कहती हैं कि क्या घरवालों ने देखा नहीं होगा ये सब'। बता दें कि इससे पहले भी अंकिता लोखंडे और विक्की जैन के रिश्ते में कई बार तकरार और लड़ाइयां देखने को मिल चुकी हैं।

    यह भी पढ़ें: Bigg Boss 17 Promo: आयशा खान बनी Munawar-मनारा की दोस्ती के बीच कांटा, क्या टूट जाएगी महीनों पुरानी फ्रेंडशिप?