Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss 17: ईशा मालवीय ने आखिरी मौके पर मारा ऐसा चौका, गुस्से से बौखला गईं अंकिता लोखंडे, देखें वीडियो

    Updated: Tue, 26 Dec 2023 05:52 PM (GMT+05:30)

    Bigg Boss 17 Nomination बिग बॉस सीजन 17 अब एक ऐसे पड़ाव पर आ पहुंचा है जहां हर कंटेस्टेंट अपने गेम का एक लेवल अप कर रहा है। 20 साल की ईशा मालवीय भी शो ...और पढ़ें

    बिग बॉस 17 में ईशा मालवीय के फैसले से बौखलाईं अंकिता लोखंडे/ फोटो- Instagrm
    बिग बॉस 17 में ईशा मालवीय के फैसले से बौखलाईं अंकिता लोखंडे/ फोटो- Instagrm

    HighLights

    1. ईशा मालवीय के गेम से नाराज हुईं अंकिता लोखंडे
    2. बिग बॉस ने दी पावर तो ईशा ने पलट दिया पूरा गेम
    3. गुस्से से बौखलाई अंकिता लोखंडे

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Bigg Boss 17 Nomination: सलमान खान के शो में अब महज 13 कंटेस्टेंट बचे हुए हैं। बिग बॉस के घर में मौजूद हर शख्स ये कोशिश कर रहा है कि वह इस सीजन की ट्रॉफी जीतकर ही घर जाए। ईशा मालवीय से लेकर विक्की जैन और मुनव्वर फारुकी तक सभी के रिश्ते गिरगिट की तरह रंग बदल रहे हैं।

    Munawar Faruqui के बाद अब इस हफ्ते घर की कमान ईशा मालवीय के हाथों में हैं। वह कैप्टेंसी में मिलने वाली पावर का पूरा फायदा उठा रही हैं। बीते हफ्ते ही उन्होंने अपनी निजी खुन्नस और गेम के प्वाइंट ऑफ व्यू को देखते हुए ऐश्वर्या शर्मा को शो से आउट कर दिया।

    अब इस हफ्ते भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला, जहां ईशा मालवीय ने आखिरी मोमेंट पर एक ऐसी बाजी पलटी कि अंकिता लोखंडे सन्न रह गईं।

    ईशा मालवीय ने आखिरी पलों में पलट दी पूरी बाजी

    बिग बॉस के मेकर्स भी अपने गेम में दिलचस्प ट्विस्ट लाकर दर्शकों को भरपूर मसाला देने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। हाल ही में एक बार फिर से ऐसा ही कुछ देखने को मिला। बिग बॉस ने एक्टिविटी एरिया में एक घड़ी लगाईं और घर की कैप्टन ईशा मालवीय (Isha Malviya)के हाथ में ये पावर दी कि वह घर में सभी कंटेस्टेंट के गेम को देखते हुए उन्हें रैंकिंग दे, इसी के आधार पर ही आज के नॉमिनेशन टास्क भी हुए।

    यह भी पढ़ें: Bigg Boss 17: बिग बॉस से चमकी इन कंटेस्टेंट्स की किस्मत, Salman Khan की फिल्मों में कर चुके हैं काम

    इस टास्क में ईशा मालवीय ने सबसे अच्छा समर्थ के गेम को बताया और उन्हें नंबर 1 की रैंकिंग दी। उसके बाद उन्होंने सेकंड नंबर पर अंकिता लोखंडे को न चुनकर मनारा चोपड़ा को चुना और उनके गेम को तो पावरफुल बताया ही, लेकिन साथ ही उन्हें अच्छा इंसान भी कहा।

    खबरें और भी

    ईशा को दल बदलते देख गुस्से से बौखलाईं अंकिता लोखंडे

    ईशा मालवीय जब टास्क करके एक्टिविटी एरिया से बाहर आईं, तो तुरंत ही उन्हें अंकिता लोखंडे ने अपने पास बुलाया। अंकिता लोखंडे ने ईशा के निर्णय से खुश नहीं दिखाई दीं और बार-बार उन्हें ये कहने की कोशिश की कि वह इस बात से काफी हर्ट हैं कि उन्होंने मनारा चोपड़ा को उनसे ऊपर रखा, क्योंकि उन दोनों का रिश्ता काफी अच्छा है।

    इस बात को सुनने के बाद ईशा भी अपने प्वाइंट पर अड़ गईं और उन्होंने मनारा का समर्थन किया। ईशा को ऐसा करते हुए देखकर अंकिता लोखंडे थोड़े गुस्से में आ गईं और दोनों के बीच बहस जारी रही।

    यह भी पढ़ें: Bigg Boss 17 Promo: विक्की जैन पर भड़के Munawar Faruqui, लगाया कंटेस्टेंट के बीच आग लगाने का आरोप