Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss 17: 'बिल्कुल गलत है...', विक्की जैन के हाथ उठाने पर आया अंकिता की मां का रिएक्शन, दामाद के लिए कही ये बात

    By Rajshree VermaEdited By: Rajshree Verma
    Updated: Wed, 27 Dec 2023 08:48 AM (IST)

    Bigg Boss 17 बिग बॉस 17 धीरे-धीरे अपने फाइनल की तरफ बढ़ रहा है। ऐसे में अब कंटेस्टेंट का गेम और भी मजेदार होते जा रहा है। कुछ दिनों पहले एक वीडियो देखन ...और पढ़ें

    अंकिता की मां ने दामाद के लिए कही ये बात (Photo Credit: X)
    अंकिता की मां ने दामाद के लिए कही ये बात (Photo Credit: X)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Bigg Boss 17: रियलिटी शो बिग बॉस 17 में अंकिता लोखंडे और विक्की जैन हमेशा चर्चा का विषय बने रहते हैं। शो में यह कपल साथ आया है, लेकिन गेम की वजह से दोनों के बीच काफी बार लड़ाई देखने को मिलती रहती है। यहां तक की बात तलाक तक भी आ गई थी। इसके बाद दोनों का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वह अंकिता के साथ बहस में इतना इरिटेड हो जाते हैं कि वह उन पर हाथ उठाने की कोशिश करते हैं।

    हालांकि, वह ऐसा करते नहीं हैं। वह कंबल झटक कर वहां से चले जाते हैं। जब यह वीडियो वायरल हुआ तो हर कोई इसे देख कर हैरान रह गया। अब इस पर एक्ट्रेस अंकिता की मां वंदना पांडिस लोखंडे का रिएक्शन भी सामने आया है। चलिए जानते हैं उन्होंने क्या कहा।

    यह भी पढ़ें: Bigg Boss 17: सुशांत सिंह राजपूत को ऑनस्क्रीन किस करते देख रो पड़ी थीं Ankita Lokhande, एक्ट्रेस ने शेयर किया किस्सा

    क्या हुआ था उस दिन

    बता दें कि उस दिन हुआ यूं कि अंकिता लोखंडे, विक्की जैन, अभिषेक कुमार और अरुण माशेट्टी एक कमरे में बैठे कर आपस में लड़ते हुए दिखाई दे रहे थे। उस समय अंकिता और अरुण आपस में बहस कर रहे थे। वहीं, दूसरी तरफ विक्की और अभिषेक भी बात करते हुए दिखाई दिए। ऐसे में अंकिता और अरुण की बहसबाजी से विक्की परेशान होकर बार-बार अंकिता को चुप होने के लिए कह रहे थे।

    इसके बाद अंकिता ने कहा कि वह उनकी बात के बीच नहीं बोल रही, बल्कि अरुण से बात कर रही हैं। विक्की जैन इतना इरिटेड हो जाते हैं कि वह उन पर हाथ उठाने की कोशिश करते हैं। हालांकि, विक्की ऐसा करते नहीं हैं। वह कंबल झटक कर चले जाते हैं।

    खबरें और भी

    अंकिता की मां ने दामाद के लिए कही ये बात

    अब इस पर अंकिता की मां वंदना पांडिस लोखंडे ने रिएक्ट किया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें जब अंकिता की मां से इस वीडियो के बारे में बात की गई तो उन्होंने कहा कि

    'बिल्कुल गलत था वो, क्योंकि मैं जानती हूं विक्की को। मेरे साथ में रहते हैं वो। तोह मैं उन्हें बहुत अच्छे से जानती हूं। ये बिल्कुल गलत है, ऐसा कुछ भी नहीं था। वो बहुत प्यार करने वाला जोड़ा है और उनको एक दूसरे को प्यार करने वाला मिला है'।

    यह भी पढ़ें: Bigg Boss 17 Promo: विक्की जैन पर भड़के Munawar Faruqui, लगाया कंटेस्टेंट के बीच आग लगाने का आरोप