Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss 17: अंकिता लोखंडे के पति Vicky Jain की हरकत पर फूटा इस टीवी एक्ट्रेस का गुस्सा, जमकर सुनाई खरी-खोटी

    By Ashish RajendraEdited By: Ashish Rajendra
    Updated: Sat, 23 Dec 2023 04:01 PM (IST)

    Ankita Lokhande-Vicky Jain बिग बॉस 17 इस समय अंकिता लोखंडे और उनके पति विक्की जैन को लेकर लगातार सुर्खियां बटोर रहा है। बीती रात के एपिसोड में विक्की ...और पढ़ें

    टीवी एक्ट्रेस ने विक्की जैन पर निकाली भड़ास (Photo Credit-Instagram)
    टीवी एक्ट्रेस ने विक्की जैन पर निकाली भड़ास (Photo Credit-Instagram)

    HighLights

    1. विक्की जैन पर फूटा इस टीवी एक्ट्रेस का गुस्सा
    2. अंकिता लोखंडे के साथ विक्की ने की ऐसी हरकत
    3. वीकेंड का वार में दिखेंगे सलमान खान

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Bigg Boss 17 Ankita Lokhande-Vicky Jain: सलमान खान के पॉपुलर शो बिग बॉस 17 को लेकर हर दिन कोई न कोई बड़ा अपडेट सामने आता रहता है। मौजूदा समय में बिग बॉस 17 की कंटेस्टेंट अंकिता लोखंडे और उनके पति विक्की जैन का नाम चर्चा का विषय बना हुआ है।

    पिछले एपिसोड में विक्की ने नेशनल टीवी पर अंकिता को मारने के लिए हाथ उठाने की कोशिश की, जिसके बाद से विक्की हर किसी के निशाने पर आ गए हैं। ऐसे में बिग बॉस ओटीटी 2 की कंटेस्टेंट्स फलक नाज ने इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

    विक्की जैन पर फूटा फलक नाज का गुस्सा

    टीवी एक्ट्रेस फलक नाज इस साल बिग बॉस ओटीटी 2 का हिस्सा रही हैं। अपने शानदार खेल से फलक ने हर किसी को प्रभावित किया। इस बीच नेशनल टीवी पर अपनी अंकिता लोखंडे के साथ विक्की जैन की हरकत को लेकर फलक ने अपना गुस्सा निकला है। दरअसल फलक नाज ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम स्टोरी में एक स्टोरी शेयर की है। जिसमें टीवी अदाकारा ने लिखा है-

    ''इनके साथ कुछ तो गलत हो रहा है। ये इतने हताश क्यों हैं, सिर्फ शो में बने रहने के लिए वे ऐसा कर रहे हैं। अपनी शादी के लिए उनमें एक व्यक्ति के रूप में एक दूसरे के प्रति गरिमा और परिपक्वता होनी चाहिए, जो नहीं दिखी। बेहद दुखद है ये सब देखना। मुझे खेद है, लेकिन इस बात का मुझे कोई अफसोस नहीं है कि ये अब तक का सबसे खराब गेम प्लान है।''

    इस तरह से फलक नाज ने अंकिता लोखंडे के पति विक्की जैन को लेकर अपनी गुस्सा निकाला है।

    खबरें और भी

    मालूम हो कि अंकिता लोखंडे और विक्की जैन ने बिग बॉस 17 में बतौर कपल एंट्री ली है। लेकिन आए दिन इन दोनों के बीच होते झगड़े और अब विक्की की इस हरकत के बाद इस कपल के रियल लाइफ रिश्ते पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। इससे पहले अंकिता लोखंडे अपने पति से शो में तलाक की बात कह चुकी हैं।

    सलमान खान लगाएंगे विक्की की क्लास

    आज शनिवार को सलमान खान बिग बॉस 17 का वीकेंड का वार होस्ट करते हुए नजर आएंगे। हर हफ्ते की तरह इस बार भी सलमान घरवालों की क्लास लगाते हुए भी दिखेंगे। लेकिन अंकिता लोखंडे के साथ विक्की जैन के इस बर्ताव को देखकर यकीनन तौर पर सलमान खान का गुस्सा विक्की के ऊपर फूटता हुआ नजर आ सकता है।

    ये भी पढ़ें- Bigg Boss 17: सलमान खान ने निकाली मुनव्वर फारूकी की हेकड़ी, इस वजह भाईजान के हत्थे चढ़े स्टैंडअप कॉमेडियन