Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss 17: अंकिता लोखंडे ने आयशा को दिया धक्का, पति के साथ मजाक करने पर आगबबूला हुईं एक्ट्रेस, देखें वीडियो

    Updated: Tue, 16 Jan 2024 04:33 PM (GMT+05:30)

    Bigg Boss 17 आयशा खान (Ayesha Khan) और ईशा मालवीय (Isha Malviya) मजाक करने के मूड अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) और विक्की जैन (Vicky Jain) के कमरे म ...और पढ़ें

    अंकिता लोखंडे ने आयशा को दिया धक्का, (X Image)
    अंकिता लोखंडे ने आयशा को दिया धक्का, (X Image)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बिग बॉस 17 कंटेस्टेंट अंकिता लोखंडे एक बार फिर पति को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। इस बार एक्ट्रेस का झगड़ा आयशा खान से हो गया। अंकिता का गुस्सा इतना बढ़ गया कि उन्होंने आयशा को धक्का दे दिया।

    बिग बॉस 17 में अंकिता लोखंडे अक्सर पति को दूसरी फीमेल कंटेस्टेंट्स के साथ देखकर भड़कती हुई नजर आई हैं। इस बार उन्हें आयशा के साथ पति का मस्ती- मजाक करना पसंद नहीं आया।

    यह भी पढ़ें- Bigg Boss 17 Prize Money: ट्रॉफी के साथ विनर को मिलेगा इतने लाख का चेक, जानें जीतने की रेस में कौन सबसे आगे?

    अंकिता को नहीं पसंद आया मजाक

    आयशा खान और ईशा मालवीय मजाक करने के मूड अंकिता लोखंडे और विक्की जैन के कमरे में पहुंच गईं। आयशा ने पेपर से खुद का अतरंगी मेकअप किया और खुद को डॉली बताते हुए विक्की के साथ फ्लर्ट करने लगीं। हालांकि, ये मजाक अंकिता को कुछ खास पसंद नहीं आया।

    आयशा पर भड़कीं अंकिता

    आयशा खान का अंदाज विक्की जैन को काफी पसंद  आया और दोनों के बीच मजाक- मस्ती बढ़ने लगी। थोड़ी देर में अंकिता भड़क गईं और कहा कि मजाक मर्यादा में रहकर करें। इतने में आयशा ने मजाक करते हुए अंकिता से कहा कि तुम्हें अच्छा नहीं लगता क्या विक्की से साथ मेरा रहना।

    आयशा को अंकिता ने दिया धक्का

    अंकिता लोखंडे ने इस पर जवाब देते हुए कहा, "मुझे सब कुछ अच्छा लगेगा, जाओ विक्की के साथ करों।" इसके साथ ही उन्होंने आयशा को धक्का दे दिया और वो विक्की के ऊपर गिर पड़ीं। बिग बॉस 17 से अंकिता, विक्की और आयशा का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Bigg Boss 17: दूसरी लड़कियों के साथ विक्की को देख इस वजह से भड़क जाती हैं अंकिता, कहा- 'डर लगता है कहीं...'

    विक्की के साथ क्यों करती हैं ऐसा बर्ताव

    विक्की और आयशा के साथ अपने इस बर्ताव के बाद एक्ट्रेस ईशा मालवीय के साथ बात करते हुए नजर आईं। उन्होंने अपने पुराने अनुभव के बारे में बात की। एक्ट्रेस ने बताया कि वो विक्की को लेकर क्यों इतनी पजेसिव हैं। अंकिता ने कहा, "मैं अपने पति के लिए बहुत पजेसिव हूं, ये मेरा नेचर है। कभी- कभी आपकी जिंदगी में इतना कुछ हुआ होता है, जिसकी वजह से आप ऐसे हो जाते हैं। उसका इतना बोझ लेकर मैं चल रही हूं, कि उससे निकल ही नहीं पा रही हूं। मुझे लगता है कहीं वो चला न जाए... डर रहता है खोने का विक्की को।"