यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bigg Boss 17: विक्की जैन को सास ने दिखाई असलियत, बेटी अंकिता और दामाद को वंदना लोखंडे ने दिया रियलिटी चेक
Bigg Boss 17 बिग बॉस 17 में जल्द माहौल इमोशनल होने वाला है क्योंकि मेकर्स ने कंटेस्टेंट्स को उनके घरवालों से मिलने का मौका दिया। इस दौरान बिग बॉस की म ...और पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बिग बॉस 17 फिनाले की ओर बढ़ रहा है। शो में अब कंटेस्टेंट्स भी सिर्फ 9 बचे हुए है। इस बीच मेकर्स ने घरवालों को अपने परिवार से मिलने का मौका दिया। इस दौरान सबसे पहले अंकिता लोखंडे और विक्की जैन की मां ने एंट्री की।
बिग बॉस 17 में शामिल कंटेस्टेंट्स पिछले कई हफ्तों से अपने परिवारों से दूर हैं। फिनाले से पहले बिग बॉस ने सभी खिलाड़ियों को उनके अपनो से मिलने का एक मौका दिया। इस पल ने घर में सभी को इमोशनल कर दिया।
यह भी पढ़ें- Bigg Boss 17: एक बार फिर BB King बन इस कंटेस्टेंट ने विनर बनने की ओर किया इशारा, फिनाले से पहले दिखाया अपना दम
मां को देख रोईं अंकिता
बिग बॉस 17 की मजबूत खिलाड़ी अंकिता लोखंडे से मिलने उनकी मां वंदना पांडिस लोखंडे पहुंचीं। मां को देखकर एक्ट्रेस भावुक हो गईं और उनकी आंखों से आंसू बहने लगे। हालांकि, पास में खड़े विक्की जैन ने पत्नी को संभाला। उन्होंने अंकिता को किस किया और फिर सास के सामने उन्हें दुलार किया।

बेटी- दामाद को वंदना ने दी स्पेशल एडवाइस
अंकिता और विक्की से मिलने के बाद वंदना बाकी घरवालों से भी पूरी गर्मजोशी से मिलीं। इसके बाद वो बेटी और दामाद को सबसे दूर एक कोने में ले गईं और उन्हें उनकी गेम का एक रियलिटी चेक दिया। वंदना ने कपल को बताया कि दोनों टीवी पर सही नहीं दिख रहे हैं।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- Bigg Boss 17: अंकिता लोखंडे को कैप्टन बनता देख पति विक्की जैन को हुई जलन, घर में खड़ा कर दिया बवाल
विक्की- अंकिता को दिखाई असलियत
वंदना ने अंकिता और विक्की को साथ में बैठाया और कहा, 'तुम लोग जैसे हो वैसे नहीं दिख रहे हो मुझे। क्या हो रहा है तुम नहीं समझ रहे हो विक्की।' इस पर अंकिता ने पूछा, 'मतलब बहुत लड़ते हुए दिख रहे हैं?' जवाब देते हुए वंदना ने बोला, 'बहुत ज्यादा हो रहा है।' अंकिता और विक्की से बात करने के बाद एक्ट्रेस की मां मुनव्वर और अभिषेक से मिली।
Promo #BiggBoss17 Nominations Me Ulta pher, aur Family week me aaye gharwale pic.twitter.com/ohXOnNTHQv
— The Khabri (@TheKhabriTweets) January 8, 2024