विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bigg Boss 17: अनुराग डोभाल के एलिमिनेशन पर बौखलाई ब्रोसेना, बिग बॉस के मेकर्स पर गंदे गेम खेलने का लगाया आरोप

Published: Tue, 02 Jan 2024 04:49 PM (IST)

Bigg Boss 17 अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal) को फॉलो करने वालों की लिस्ट बहुत लंबी हैं। जिसे यूट्यूबर ने ब्रोसेना ...और पढ़ें

अनुराग डोभाल के एलिमिनेशन पर बौखलाई ब्रोसेना, (X Image)
अनुराग डोभाल के एलिमिनेशन पर बौखलाई ब्रोसेना, (X Image)

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बिग बॉस 17 में एक बड़ा धमाका देखने को मिला। मिड नाइट एविक्शन में सोशल मीडिया स्टार अनुराग डोभाल को एलिमिनेट कर दिया गया, जो फैंस के बीच तगड़ी फैन फॉलोइंग रखते हैं। अब ये बात ब्रोसेना को पच नहीं रही है और उन्होंने मेकर्स पर गंभीर आरोप लगाए है।

अनुराग डोभाल वोटिंग ट्रेंड्स में सबसे आगे रहने वाले कंटेस्टेंट हैं। जब वो नॉमिनेट हुए सबसे ज्यादा वोट्स पाकर एलिमिनेशन को चकमा दे दिया है।

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 17 Nomination: अनुराग डोभाल के बाद एक और कंटेस्टेंट होगा एलिमिनेट, आधे से ज्यादा खिलाड़ी हुए नॉमिनेट?

ब्रोसेना और अनुराग

अनुराग डोभाल को फॉलो करने वालों की लिस्ट बहुत लंबी हैं। जिसे यूट्यूबर ने ब्रोसेना नाम दिया है। अब अनुराग डोभाल के अचानक एविक्शन ने उनके फैंस को नाराज कर दिया है। अनुराग डोभाल की इंस्टा स्टोरी में ब्रोसना का पोस्ट शेयर किया गया है।

ब्रोसेना ने लगाया इल्जाम

पोस्ट में लिखा है, "बाबू भइया पर ब्रोसेना को प्राउड है। जब वोटिंग से नहीं हरा पाए तो गंदे केम खेलने गए...इतिहास लिख दी है...बिग बॉस वर्सेस यूके 07 राइडर। अकेला बंदा जो नहीं डरा और इज्जत लेकर आया। डर से बाहर निकाला वरना ट्रॉफी इधर ही थी।"

बिग बॉस ने खेला गंदा खेल

ब्रोसेना की पोस्ट के अलावा अनुराग डोभाल का एक वीडियो भी शेयर किया है। इस वीडियो में उनका बिग बॉस 17 का सफर दिखाया गया है। साथ ही कैप्शन में लिखा, अनफेयर गंदे गेम से निकाला है। हिस्ट्री लिख दी भाई ने, बिग बॉस को खुद निकालना पड़ा।

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 17 Winner: नील भट्ट ने बताया कौन बनेगा 'बिग बॉस 17' का विजेता, इस कंटेस्टेंट को कहा असली शेर 

ये कंटेस्टेंट्स हो चुके हैं बाहर

बिग बॉस 17 के एलिमिनेशन की बात करें तो घर से अब तक 11 कंटेस्टेंट्स को बेघर किए जा चुका है। इनमें अनुराग डोभाल के अलावा नील भट्ट, रिंकू धवन, ऐश्वर्य शर्मा, खानजादी, सना रईस खान, सनी आर्या, जिगना वोरा, नावेद सोले, मनस्वी ममगई और सोनिया बंसल का नाम शामिल है। अब शो से जल्द एक और कंटेस्टेंट बाहर होने वाला है, क्योंकि इस हफ्ते के लिए नॉमिनेशन की प्रक्रिया पूरी हो गई है।  

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।