Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss 17 Elimination: वोटों के आधार पर इस हफ्ते बेघर होगा ये कंटेस्टेंट, अब घरवाले भी नहीं कर पाएंगे मदद

    Updated: Fri, 29 Dec 2023 09:12 AM (IST)

    Bigg Boss 17 Elimination सलमान खान का विवादित शो अब धीरे-धीरे अपने अंतिम पड़ाव की तरफ बढ़ रहा है। एक के बाद एक कंटेस्टेंट की जर्नी शो में खत्म हो रही है ...और पढ़ें

    बिग बॉस 17 से इस हफ्ते एलिमिनेट होगा ये कंटेस्टेंट / फोटो- Instagram
    बिग बॉस 17 से इस हफ्ते एलिमिनेट होगा ये कंटेस्टेंट / फोटो- Instagram

    HighLights

    1. इस वीकेंड के वार सलमान खान इस कंटेस्टेंट को करेंगे एविक्ट
    2. चारों नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट में मिले सबसे कम वोट्स
    3. बिग बॉस 17 से एक और कंटेस्टेंट का सफर खत्म

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Bigg Boss 17 Elimination: बिग बॉस 17 जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है, शो में कई ट्विस्ट एंड टर्न देखने को मिल रहे हैं। फिनाले से बस एक महीने दूर इस शो में अब भी 13 कंटेस्टेंट्स अपना गेम दिखा रहे हैं। मुनव्वर फारुकी और मनारा चोपड़ा की दोस्ती में जहां दरार आ गयी है, तो वहीं अब अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande)भी पति विक्की जैन की हरकतों से पूरी तरह परेशान हो चुकी हैं।

    हालांकि, इन सबके बीच में अब हर हफ्ते एक कंटेस्टेंट की जर्नी शो से खत्म हो रही है। बीते हफ्ते ईशा मालवीय के फैसले के बाद ऐश्वर्या शर्मा को शो से बाहर कर दिया गया था। अब रिपोर्ट्स की मानें तो उनके बाद इस हफ्ते अब सलमान खान (Salman Khan)के शो को ये कंटेस्टेंट अलविदा कहने वाला है।

    बिग बॉस 17 से बाहर होगा अब ये कंटेस्टेंट

    सलमान खान के शो में इस हफ्ते जो कंटेस्टेंट नॉमिनेट हैं, उनमें अभिषेक कुमार, वाइल्ड कार्ड एंट्री आयशा खान, रिंकू धवन और नील भट्ट का नाम शामिल है। नील तो बिग बॉस 17 के पूरे सीजन के लिए ही नॉमिनेट हैं। इस हफ्ते बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) से इन चारों कंटेस्टेंट में से एक का सफर खत्म होना तय है।

    यह भी पढ़ें: Munawar Faruqui: नाजीला को भुलाकर आयशा खान से ये क्या कह बैठे मुनव्वर, यूजर्स बोले-हमें शर्म आ रही है

    अब हाल ही में लेटेस्ट बिग बॉस वोटिंग.कॉम की रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस हफ्ते जिस कंटेस्टेंट को सबसे कम वोट्स मिले हैं, वह हैं घरवालों के दुख दर्द सुनने वाली रिंकू धवन। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस हफ्ते वीकेंड के वार में सलमान खान उन्हें इस शो से एविक्ट कर देंगे।

    खबरें और भी

    वोटिंग ट्रेंड में सबसे आगे चल रहे हैं अभिषेक कुमार

    सोशल मीडिया पर नॉमिनेट कंटेस्टेंट में जिसे सबसे ज्यादा वोट्स देकर दर्शकों ने सुरक्षित किया है, वह हैं अभिषेक कुमार, जो ईशा मालवीय (Isha Malviya)के अलावा शुरुआत से ही अपने गेम को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस हफ्ते उन्हें एलिमिनेशन से बचाने के लिए फैंस ने सबसे ज्यादा वोट्स दिए हैं। उन्हें 39.21% वोट्स दिए हैं।

    इसके अलावा मुनव्वर फारुकी (Munawar Faruqui) की एक्स गर्लफ्रेंड आयशा खान को भी शो में काफी अच्छे वोट्स मिले हैं। उन्हें 36.05 % वोट्स मिले हैं। इसके अलावा वोटिंग के आधार पर तीसरे नंबर पर नील भट्ट और चौथे नंबर पर रिंकू धवन है। जिन्हें सिर्फ 7 % वोट्स सुरक्षित करने के लिए मिले हैं।

    यह भी पढ़ें: Bigg Boss 17: 'तुम जो चाहती हो वो...', मुनव्वर फारुकी ने Mannara से कही ऐसी बात, टूट गई दोनों की दोस्ती