Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss 17 फेम Sunny Aryaa बैलून ब्लॉस्ट में हुए घायल, डरावना वीडियो आया सामने

    Updated: Sat, 06 Jul 2024 06:31 PM (IST)

    बिग बॉस 17 के कंटेस्टेंट रह चुके सनी आर्या उर्फ तहलका इस समय सुर्खियों में बने हुए हैं। दरअसल सनी हाल ही में एक खतरनाक हादसे का शिकार हो गए हैं जिसका ...और पढ़ें

    बिग बॉस 17 कंटेस्टेंट सनी आर्या (Photo Credit: Instagram)
    बिग बॉस 17 कंटेस्टेंट सनी आर्या (Photo Credit: Instagram)

    HighLights

    1. सनी आर्या हुए खतरनाक हादसे का शिकार
    2. सोशल मीडिया पर वायरल हुआ उनका वीडियो
    3. फैंस को दिया सनी आर्या की हेल्थ का अपडेट

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। विवादित रियलिटी शो बिग बॉस 17 में मुनव्वर फारुकी, ईशा मालवीय और अभिषेक कुमार समेत कई कंटेस्टेंट दिखाई दिए थे। वहीं, सनी आर्या भी इस शो का हिस्सा बने थे, जिन्हें यूजर्स तहलका भाई के नाम से भी जानते हैं। अब उनसे जुड़ी एक खबर सामने आ रही है, जिसे सुनने के बाद उनके फैंस भी चिंता में आ गए हैं।

    दरअसल, ऐसा बताया जा रहा है कि सनी एक खतरनाक हादसे का शिकार हो गए हैं, जिसके बाद यूट्यूबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उनकी वाइफ दीपिका आर्या ने उनका हेल्थ अपडेट भी दिया है। वहीं, फैंस भी उनके जल्द ठीक होने की प्रार्थना कर रहे हैं। चलिए जानते हैं आखिर उनके साथ हुआ क्या।

    यह भी पढ़ें: Bigg Boss 17: शो में होगी एल्विश-अभिषेक के दोस्त की एंट्री, 'बिग बॉस 17' में तहलका मचाएंगी सनी आर्य की पत्नी!

    फायर एक्सीडेंट का शिकार हुए सनी

    तहलका यानी सनी ने अपने सोशल मीडिया पर इस हादसे का एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें देखा जा सकता है कि वो अपनी पत्नी और फैंस के साथ मिलकर घर के बाहर नई गाड़ी खरीदने का जश्न मना रहे थे। तभी उनकी वाइफ दीपिका ने अपने हाथ में जो गैस बैलून पकड़े थे, वो ब्लॉस्ट हो जाते हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by Sunny Aryaa (@tehelkaprank)

    इस हादसे में सनी आर्या का हाथ जल जाता है। वहीं, दीपिका बाल-बाल बच जाती हैं। अब उनका यह वीडियो तेजी से साथ वायरल हो रहा है। इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा है कि आप सभी के आशीर्वाद और प्यार से सब ठीक है। यूजर्स इस पर कमेंट कर रिएक्ट कर रहे हैं और उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।

    खबरें और भी

    सनी की बिग बॉस 17 की जर्नी

    बिग बॉस 17 में सनी आर्या ने काफी धूम मचाई थी। अरुण महाशेट्टी के साथ उनकी बॉन्डिंग देखने को मिली थी। वहीं, अभिषेक कुमार से लड़ाई होने के बाद उन्हें बिग बॉस के घर से बाहर कर दिया गया था।

    यह भी पढ़ें: Tehelka Bhai Wife: कौन है सनी आर्य उर्फ 'तहलका भाई' की पत्नी दीपिका, सोशल मीडिया पर पति से दोगुनी हैं पॉपुलर