यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 31, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Tehelka Bhai Wife: कौन है सनी आर्य उर्फ 'तहलका भाई' की पत्नी दीपिका, सोशल मीडिया पर पति से दोगुनी हैं पॉपुलर
Bigg Boss 17 Tehelka bhai Wife बिग बॉस सीजन 17 में नजर आ रहे तहलका भाई उर्फ सनी आर्य भले ही पिछले दो हफ्तों में कुछ खास कमाल नहीं कर पाए हों लेकिन उनक ...और पढ़ें

HighLights
- कौन हैं बिग बॉस 17 कंटेस्टेंट तहलका भाई की पत्नी
- लोकप्रियता में पति से चार कदम हैं आगे
- सोशल मीडिया पर दीपिका मचा देती हैं 'तहलका'
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बिग बॉस सीजन 17 की शुरुआत बहुत ही जोरदार हुई है। सलमान खान के शो में शुरुआत से ही भरपूर ड्रामा दर्शकों को देखने को मिल रहा है। टीवी एक्टर्स के साथ-साथ इस बार 'अचानक-भयानक' और 'तहलका भाई' उर्फ सनी आर्य के साथ-साथ अनुराग डोभाल जैसे कई फेमस YOUTUBERS भी शो में नजर आ रहे हैं।
हालांकि, दो हफ्ते बीत चुके हैं और दर्शक अब भी 'तहलका भाई' और 'अचानक भयानक' के शो में कुछ कर दिखाने का इंतजार कर रहे हैं। बिग बॉस 17(Bigg Boss 17) में सनी आर्य (तहलका भाई) कब अपने पत्ते खोलेंगे ये तो वक्त ही बताएगा।
आज हम अपने इस आर्टिकल में आपको उनकी पत्नी दीपिका आर्य के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका जिक्र सलमान खान के शो में कई बार हुआ है।
'तहलका भाई' से ज्यादा पॉपुलर हैं उनकी पत्नी दीपिका आर्य
हाल ही में बिग बॉस 17 संडे के एपिसोड में सोहेल खान ने सनी आर्य को रोस्ट करते हुए बताया था कि वह शो में भले ही कुछ न कर रहे हों, लेकिन उनकी पत्नी दीपिका आर्य ने बाहर 'तहलका' मचाकर रखा है। आपको बता दें कि 'तहलका भाई' की पत्नी भी उनकी तरह सोशल मीडिया स्टार हैं। सनी आर्य के मुकाबले उनकी पत्नी के चाहने वालों की लिस्ट दोगुनी है।
एक तरफ सनी उर्फ तहलका भाई के जहां 84 हजार के करीब इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स हैं, तो वहीं उनकी पत्नी दीपिका आर्य (Deepika Arya) के इंस्टाग्राम पर लगभग 8 लाख 37 हजार के करीब चाहने वालों की लिस्ट हैं। वह इंस्टाग्राम पर अक्सर डांस वीडियो और कॉमेडी वीडियो पोस्ट करती हैं।
खबरें और भी
View this post on Instagram
खूबसूरती में बड़ी-बड़ी एक्ट्रेस को टक्कर देती हैं दीपिका
दीपिका आर्य सिर्फ सोशल मीडिया पॉपुलैरिटी में ही आगे नहीं है, बल्कि वह खूबसूरती में भी बड़ी-बड़ी एक्ट्रेसेज को टक्कर देती हैं। वह अपने सादगी भरे अंदाज से हर किसी का दिल जीत लेती हैं। सोशल मीडिया पर कमेंट बॉक्स में फैंस उनकी तारीफ करते हुए नहीं थकते हैं। एक पुराने वीडियो में तहलका भाई ने खुद ही ये रिवील किया था कि उनकी पत्नी काफी अच्छा कमाती हैं।
View this post on Instagram
सोहेल खान के संडे के एपिसोड में बोलने के बाद तो सोशल मीडिया पर फैंस ने ये डिमांड करनी शुरू कर दी है कि तहलका भाई के साथ अब उनकी पत्नी दीपिका आर्य को भी बिग बॉस 17 में बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री बनकर आना चाहिए।